- Home
- Chhattisgarh
- देश की सुप्रसिद्ध शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य और प्रधान संपादक श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने भेंट-मुलाकात की
देश की सुप्रसिद्ध शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य और प्रधान संपादक श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने भेंट-मुलाकात की

▪️ शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’
दुर्ग : विगत दिनों शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ के सादर आमंत्रण पर मैं {प्रदीप भट्टाचार्य} और श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य उनके दुर्ग स्थित पदनाभपुर कसारडीह रोड में नव उद्घाटित Cosmetics शॉप ‘ASHU’ पहुंचे.

▪️{बाएँ से} प्रदीप भट्टाचार्य, श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य और नुरूस्सबाह खान ‘सबा’
इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ पत्रिका की एक अति महत्त्वपूर्ण अंक उन्हें भेंट की गई. यह अंक छत्तीसगढ़ के 55 चर्चित कवयित्रीयों के परिचय और उनकी 2-2 प्रतिनिधि कविता प्रकाशित हुई है. इस अंक की परिकल्पना एवं संपादन,प्रगतिशील कवि प्रदीप भट्टाचार्य और संकलन एवं अतिथि संपादक, कवयित्री,चर्चित अनुवादक मीता दास ने किया है.
‘सबा’ और उनके युवा पुत्र ने हम दोनों का दिल से स्वागत करते हुए गर्मी में राहत देने वाला ड्रिंक {नींबू पानी} और पत्नी का पसंदीदा दही गुपचुप खिलाया.
शुक्रिया ‘सबा’
– प्रदीप भट्टाचार्य
🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)