- Home
- Chhattisgarh
- 72वां उर्स पार्क कुतुबे भिलाई हजरत सैय्यद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का पाक भाईचारा महोत्सव 22-25 मई को भिलाई-3 में
72वां उर्स पार्क कुतुबे भिलाई हजरत सैय्यद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का पाक भाईचारा महोत्सव 22-25 मई को भिलाई-3 में

‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ [डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’]
भिलाई-3 में 72 वा उर्स पाक कुतुबे भिलाई हजरत सैय्यद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 72 वां उर्स पाक भाईचारा महोत्सव के रूप में 22 से 25 मई तक भिलाई तीन मे मनाया जायेगा। पहला दिन, 22 मई को फजर नमाज बाद गुस्ल मजार पाक- परचम कुशाई, कुरान खानी फातेहा खानी होगी। इसी दिन शाम मग़रीब बाद शाही संदल मजार शरीफ से निकलकर शहर का गस्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहुंचकर चादर पोशी की रस्म अदा की जायेगी। रात ईशा बाद जलसा में मौलाना नोमान अख्तर फैकुल जमाली (नवादा) के अलावा मुफ्ती जलालुद्दीन रजवी – तौकीर अशरफी अख्तर काशिपु – नसीम रजा तथा मदारिस के तमाम ओलमा एकराम रौनक स्टेज होगें।
23 मई 2025 को शब्बीर सदाकत साबरी राजस्थान व रईश मियां साकटी, दिल्ली के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।
उर्स के तीसरे दिन इंटरनेशनल कव्वाल रईस अनीस साबरी दिल्ली के बीच कव्वाली आयोजित है। आखिरी दिन फजर नमाज बाद रंग की महफिल कुल की फातिहा व शाम 7 बजे से आम लंगर होगा। इसकी जानकारी उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष मो,नजरुल इस्लाम ने दी है.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)