- Home
- Chhattisgarh
- ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल’ : के तत्वावधान में ‘सिंदूर की लाज’ विषय पर युवा काव्य सृजन प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह : मुख्य अतिथि थे डॉ. संजय अलंग
‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल’ : के तत्वावधान में ‘सिंदूर की लाज’ विषय पर युवा काव्य सृजन प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह : मुख्य अतिथि थे डॉ. संजय अलंग

▪️ डॉ. संजय अलंग युवा रचनाकारों को संबोधित करते हुए…
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [रायपुर]
वृंदावन हॉल ,रायपुर में दिनांक-22.5.2025 को छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के तत्वावधान में डॉ .संजय अलंग के मुख्य आतिथ्य , अमरनाथ त्यागी की अध्यक्षता एवं डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग, डॉ.मधुलिका अग्रवाल, डॉ.जे.के.डागर एवं लतिका भावे के विशिष्ट आतिथ्य में ‘सिंदूर की लाज’ विषय पर युवा काव्य सृजन प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि , कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन एवं लतिका भावे द्वारा पढ़ी गई वंदना के साथ हुई। गोपाल सोलंकी द्वारा समिति का प्रतिवेदन,अमरनाथ त्यागी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा मुख्य अतिथि डॉ .संजय अलंग का परिचय प्रस्तुत किया गया। अपने सारगर्भित उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने समिति द्वारा ‘सिंदूर की लाज’ विषय पर युवा काव्य सृजन प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य वहीं सार्थक माता जाता है जिसमें जनता का हित समाहित होता है। तत्पश्चात नव युवा कवियों का विषय सिंदूर की लाज पर काव्य पाठ हुआ। जिसमें प्रथम स्थान रिंकी बिंदास तथा दूसरा स्थान गंगाशरण पासी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र दिया गया। फिर सभागार में उपस्थित कवियों का काव्य पाठ हुआ। इस बीच समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में चार लोगों को सम्मानित किया गया। यातायात में उत्कृष्ट कार्य हेतु गुरजीत सिंग को शौर्य सम्मान , युवा समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य हेतु डा.तृप्ति लूनिया को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान तथा सामाजिक क्षेत्र से सीनियर सिटीजन बैंकर्स बंधु ग्रुप को समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र से अभीनव योगदान के लिए डा. मधुलिका अग्रवाल प्राचार्या नवीन शासकीय महाविद्यालय को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए आर्टिस्टिक वाइब्स की ग्रुप लीडर मासूम लूनिया और टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कुशल मंच संचालन के लिए ईरा पंत जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डा.जे. के. डागर द्वारा आभार व्यक्त करनज के पश्चात साहित्य जगत की जानी-मानी कवयित्री नीता श्रीवास्तव को सामूहिक श्रद्धांजलि देने के बाद आचार्य अमरनाथ त्यागी द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई.

शहीदों की चिताओं में जहाँ शोले दहकते हैं.
उठे हर धूल के कण में वहां चंदन महकते हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)