- Home
- Chhattisgarh
- ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ के उपलक्ष्य में ‘ओरा डेंटेल केयर एंड लेजर सेंटर’ के द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन : रिचर्स सेंटर की डायरेक्टर डॉ. मीनल साटकर साहू ने दंत रोग से बचने के उपाय, सलाह और परामर्श से दिया…
‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ के उपलक्ष्य में ‘ओरा डेंटेल केयर एंड लेजर सेंटर’ के द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन : रिचर्स सेंटर की डायरेक्टर डॉ. मीनल साटकर साहू ने दंत रोग से बचने के उपाय, सलाह और परामर्श से दिया…
‘छत्तीसगढ़ आसपास’
वर्ल्ड नो टोबैको डे के उपलक्ष में ओरा डेंटल केयर एंड लेजर सेंटर के द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ओरा डेंटल केयर एंड रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर डॉ मीनल साटकर साहू ने करीब 50 से 60 कर्मचारियों जो कि निगम परिसर में कार्यरत है और सोसायटी के लिए लगातार काम कर रहे हैं उनका दंत परीक्षण किया एवं उन्हें दंत रोग से कैसे बचा जा सकता है उसकी सलाह दी एवं परामर्श किया । डॉक्टर मीनल साटकर साहू लगातार इस तरह का आयोजन करती आ रही है उनके फार्म के अंदर जिसका नाम है आसरा एक नई सोच ।तंबाकू सेवन से कैसे बचा जा सकता है उसके उपाय भी बताएं एवं जो तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान सेवन कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द उसे छोड़ने की सलाह दी।
इस निशुल्क शिविर में जिसने भी अपना दंत परीक्षण करवाया है उसे 50% छूट देने का आश्वासन दिया गया चिकित्सा में , ताकि सभी कर्मचारी इसका लाभ उठा सके । एवं दिन में दो बार ब्रश करके अपने दांतों को सही और सुरक्षित रखा जा सकता है ऐसी सलाह भी दी गई । इस कार्यक्रम को संपन्न करने में मिस्टर मुकेश जी का योगदान रहा.

▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)