- Home
- Chhattisgarh
- विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष प्रस्तुति : रिसाली जोहार चौक पर महिलाओं ने किया फैशन शो, घर के बने कपड़े व जूट के थैले लेकर : ‘स्वयंसिद्धा’ टीम का अनूठा आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष प्रस्तुति : रिसाली जोहार चौक पर महिलाओं ने किया फैशन शो, घर के बने कपड़े व जूट के थैले लेकर : ‘स्वयंसिद्धा’ टीम का अनूठा आयोजन

‘छत्तीसगढ़ आसपास’
प्लास्टिक मुक्त धरती रही
तभे हमर देश अउ स्वास्थ्य
ह सुघरही
स्वच्छता पर रखो ध्यान,
नारीशक्ति का ये अभियान।
सुंदर भारत बनाना है,
देश का मान बढ़ाना है।
स्वच्छता को अपनाना है
पोलीथिन मुक्त भारत बनाना है।
प्लास्टिक से है सबकी जान को खतरा.
अपना लो सब जूट और कपड़ा.
छोटी सी बात
सदा रखिए याद
प्लास्टिक से बिगड़े
प्रकृति के हालात
सुन वो बहिनी सुन वो दाई
सुन लैवौ ननद अऊ भौजाई
हाथ मां लैवौ कपड़ा के झोला
सुघर गोठ बतावौ एला अऊ ओला
जावत हावस दीदी ते ह बजार
संग में झोला घलौ धर ले ना यार
पन्नी -झिल्ली ला दूरिहा ले टार
धरती मैया ले कर मया दुलार
धरती मां को बचाना है
कपड़े का थैला अपनाना है
घर से थैला खुद लेजाओ।
प्लास्टिक को मत अपनाओ
प्लास्टिक पन्नी जाओ भूल
कपड़े का थैला करो कबूल
चलिए कुछ पुराना करते हैं
कपड़े के थैले में सामान भरते हैं
नारी शक्ति ने लिया स्व मान
स्वच्छता हमारी पहचान।


ऐसे सादे पर सशक्त नारों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जब स्वयंसिद्धा की टीम रिसाली के कृष्णा टॉकीज रोड पर निकली तो लोग हैरान रह गए।
सभी महिलाओं ने सूती कपड़ों के साथ खूबसूरत सूती कपड़े, जूट एवं पुराने कपड़ों से बने थैले साथ में रखे थे जो फैशन का परिचायक भी थे। उन्होंने रैली निकालकर दुकानों में सामान ले रहे लोगों को समझाइश दी व कपड़े का थैला प्रयोग करने की सलाह के साथ उनको स्वयंसिद्धा की ओर से थैला भेंट भी किया। नगर पालिक निगम रिसाली की कमिश्नर श्रीमती मोनिका वर्मा जी ने कहा कि निगम की स्वच्छता एंबेसडर सोनाली चक्रवर्ती एवं स्वयंसिद्धा समूह का यह आयोजन अनुकरणीय है। रिसाली की स्वच्छता रैंकिंग ऊपर करने के लिए बेहद सकारात्मक सहयोग है।
स्वयंसिद्धा की अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि हम यहां जोहार चौक पर आज सूती थैलों के साथ रैंप वॉक इसलिए कर रहे हैं कि महिलाओं को इस नूतन फैशन के साथ जोड़ सके।
जिस प्रकार लोगों ने धीरे-धीरे प्लास्टिक बोतलों को छोड़कर स्टील के बोतलों को अपना लिया है उसी प्रकार थोड़ी जागरूकता से यदि वह घर से झोला लेकर निकले तो वह पर्यावरण की रक्षा के साथ खुद का स्टाइल स्टेटमेंट भी बदल सकते हैं यह पहल महिलाओं द्वारा की जाए तो बेहतर नतीजे सामने आएंगे।
इस कार्यक्रम में संध्या तिवारी, ज्योति गांधी, बिंदु नायक, रीता वैष्णव,सीमा कनोजे, हर्षा रामटेके, सीमा लदेर, रंजना सूरज, रत्ना दुफारे, संगीता जायसवाल, वीणा द्विवेदी, कुमारी यादव, नमिता त्रिपाठी, कमलेश आर्य, जानकी देवी विशेष रूप से उपस्थित थे।
नगर पालिका निगम से कमिश्नर मैडम के साथ मुकेश देशमुख, डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिंह, विजय कश्यप,बृजेंद्र परिहार, अरुणा धृतलहरे, अरुण आनंद आदि उपस्थित थे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)