- Home
- Chhattisgarh
- डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल पर फिर भड़के एलन मस्क, कहा- KILL the BILL
डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल पर फिर भड़के एलन मस्क, कहा- KILL the BILL
Elon Musk Angry On Donald Trump: अरबपति कारोबारी और टेस्ला CEO एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते इन दिनों काफी तल्ख हो गए हैं। सोशल मीडिया एक्स के मालिक मस्क लागातर ट्रंप की नीतियों को लेकर उनपर निशाना साध रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल (Tax Bill) पर एलन मस्क फिर भड़क गए हैं। मस्क ने बिल को ‘अमेरिका को दिवालिया करने वाला’ बताते हुए अपने 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स से अपील की है कि वे सांसदों को फोन करके कहें कि ‘Kill the Bill.
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अपने सीनेटर और सांसद को कॉल करें। अमेरिका को दिवालिया करना ठीक नहीं है। किल द बिल। मस्क लगातार इस बिल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस बिल को बजट घाटा बढ़ाने वाला और आर्थिक अनुशासन को धोखा देने वाला करार दिया है.
बता दें कि एलन मस्क सरकारी विभाग ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ (DOGE) के चीफ रह चुके हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप से अलग होने के बाद अब इस विभाग को समाप्त कर दिया गया है। लिहाजा मस्क अब अपनी पूरी ताकत इस बिल के खिलाफ जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा खर्च करने वाले ये बिल अमेरिका को तबाह कर रहे हैं। बस बहुत हो गया। मस्क का तर्क है कि इस बिल से अमेरिका का कर्ज 5 ट्रिलियन डॉलर तक और बढ़ेगा, और इससे देश बड़े घाटे की ओर तेजी से बढ़ेगा।
टेस्ला पर असर
बता दें कि ये बिल कुछ ऐसी सब्सिडी को खत्म करने की बात करता है, जिनका फायदा टेस्ला को मिलता है। इससे मस्क का विरोध और तेज हो गया है। उन्होंने ट्रंप के इस बिल को ‘घिनौना और घपलों से भरा’ बताया। मस्क ने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं हो रहाष ये खर्चों से भरा हुआ, गंदा बिल शर्मनाक है। जिन्होंने इसे वोट दिया है, उन्हें अपने किए पर शर्म आनी चाहिए।
रिपब्लिकन नेताओं की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के कुछ शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने एल मस्क की आलोचना को खारिज कर दिया है। एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने मस्क की टिप्पणी को गुस्सा दिलाने वाला बताया। सीनेटर केविन क्रेमर (नॉर्थ डकोटा) ने कहा कि “मैं नहीं मानता कि बहुत से सीनेटर एलॉन की बातों में दिलचस्पी रखते हैं। वह मज़ेदार हैं, लेकिन हम गंभीर नीति निर्माता हैं, हमें हकीकत से निपटना होता है।
ट्रंप की नीति की आलोचना करते हुए छोड़ा था साथ
बता दें कि 28 मई 2025 को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला CEO एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का साथ छोड़ने का ऐलान किया था। । ट्रंप से अपनी जोड़ी टूटने का ऐलान करते हुए मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने इस ऐलान से पहले ट्रंप के ‘बड़े, सुंदर’ (Big Beautifull) बिल की आलोचना की थी। उन्होंने ट्रंप के बिल की आलोचना करते हुए सरकार के खर्च की नीति को कमजोर बताया था।
मस्क ने यह फैसला ऐसे समय में लिया था, जब ट्रंप के बिग एंड व्यूटिफूल बिल (One Big Beautiful Bill) को लेकर वह उनसे खफा बताए जा रहे थे। इस पर मस्क ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या वह बेहतरीन हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह एक साथ दोनों हो सकता है।
मस्क ने ट्रंप को चुनाव में दी थी 250 मिलियन डॉलर की मदद
एलन मस्क ने 2024 में ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का दान दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘Deficit Optimization and Government Efficiency (DOGE)’ नामक पहल को भी लीड किया, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी अपव्यय को जड़ से खत्म करना था।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
