- Home
- Chhattisgarh
- पं. माधवराव स्प्रे जयंती समारोह : राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘हिंदी की स्वदेशी पत्रकारिता’ विषय पर चर्चा : सम्मान और विमोचन कार्यक्रम
पं. माधवराव स्प्रे जयंती समारोह : राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘हिंदी की स्वदेशी पत्रकारिता’ विषय पर चर्चा : सम्मान और विमोचन कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ आसपास
साहित्य एवं भाषा प्रचार समिति, महाराष्ट्र मंडल रायपुर की प्रभारी सुश्री कुमुद लाड, पं. माधवराव स्प्रे शोध केंद्र के सचिव डॉ. सुधीर शर्मा और छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को बताया कि-
पं. माधवराव स्प्रे जयंती समारोह एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाराष्ट्र मंडल, छत्तीसगढ़-मित्र और छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में, 19 जून, 2025 को सायं 4.00 बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज सभाग्रह के द्वितीय तल, महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉ लानी, रायपुर में आयोजित है.
▪️
सम्मान-
इस वर्ष का ‘छत्तीसगढ़-मित्र पं. माधवराव स्प्रे साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान-2025’ संपादक ‘वीणा’ पत्रिका इंदौर के राकेश शर्मा को प्रदान किया जायेगा.
▪️
विमोचन-
* ‘छत्तीसगढ़-मित्र’ अंक- जून 2025
* ऑपरेशन सिंदूर, संपादक- डॉ. सीमा अवस्थी एवं डॉ. सीमा निगम
* पर्यायवरणी मुद्दे और सामाजिक परिप्रेक्ष्य, संपादक- डॉ. ऋचा यादव
* माँ उदास क्यूँ है- दीप्ती श्रीवास्तव
* Kabui Grammar and Vocabulary – Dr. Surendra Kumar Tiwari.
▪️
मराठी-हिंदी लेखक-
* प्रो. आर डी हेलोडे
* प्रो. अनिल कालेले
* भाऊराव ढोमने
* श्रीमती अनिता करडेकर
* त्रयंम्बकराव साटकर ‘अम्बर’
🙏
•आप सादर आमंत्रित हैं
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)