- Home
- Chhattisgarh
- भूमि-पूजन : ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में होने वाले श्री गणेश महोत्सव के भव्य पंडाल का भूमि पूजन किया गया : सेक्टर-सात, हाई स्कूल दशहरा मैदान में 27 अगस्त से शुरू हो रहे श्री गणेश उत्सव का थीम होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’
भूमि-पूजन : ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में होने वाले श्री गणेश महोत्सव के भव्य पंडाल का भूमि पूजन किया गया : सेक्टर-सात, हाई स्कूल दशहरा मैदान में 27 अगस्त से शुरू हो रहे श्री गणेश उत्सव का थीम होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’

छत्तीसगढ़ आसपास [27 जून, 2025]
भगवान जगन्नाथ रथ-यात्रा के अलौकिक दिवस पर सेक्टर-7 हाई-स्कूल दशहरा मैदान देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ने 27 अगस्त 2025 से मनाए जाने वाले श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश करते हुए भव्य पंडाल के भूमि-पूजन की वैदिक अनुष्ठान से शुरुआत की। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच जब नारियल फोड़ा गया तो उपस्थित जनसमूह ने “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम की चेतना को सजीव कर दिया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’—शौर्य, बलिदान और तिरंगे का संदेश
इस वर्ष का पंडाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक थीम पर आधारित होगा, जिसमें
1947 से लेकर आज तक सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीरों की झांकियाँ,
तिरंगे से सुसज्जित 40-फीट ऊँचा प्रवेश-द्वार,नेवी, एयरफोर्स और सेना के साहसिक अभियानों की 3-D प्रस्तुतियाँ, तथा प्रतिदिन सुबह-शाम झण्डा वन्दन और राष्ट्रगान की अनिवार्य परम्परा शामिल होंगी। आयोजन-समिति ने घोषणा की कि महोत्सव के दौरान हर आगंतुक को तिरंगा-बैज मुफ्त दिया जाएगा ताकि “हर हृदय तिरंगा” का संकल्प जगे।

‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ एवं श्री गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि इस वर्ष स्थापित होने वाला पंडाल देश के सैनिकों को समर्पित होगा. हम चाहते हैं कि हर बच्चा, युवा इस पंडाल में आकर श्री गणेश भक्ति के साथ- साथ देश भक्ति के प्रति जाने और सीखें.
समिति के उपाध्यक्ष सुदीपधर दीवान ने कहा कि पंडाल में संविधान सभा का दृश्य, कारगिल विजय दिवस और ‘चन्द्र यान-3’ की झांकी भी दिखाई जाएगी, जिससे राष्ट्र गौरव की भावना पनपे. कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश, संगीत, ध्वनि-शो के माध्यम से राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और वीर रस की कविताओं का प्रसारण प्रतिदिन गूंजेगा.
आयोजक-मंडल ने भिलाई-दुर्ग की जनता को संदेश दिया है कि 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में परिवार-समेत पधारें, दीप-प्रज्ज्वलन करें और वीर-सपूतों की गौरवगाथा के साक्षी बनें। समिति ने आशा जतायी कि इस अनूठे संयोजन से आस्था और राष्ट्रप्रेम, दोनों की लौ और प्रखर होगी। भूमि-पूजन में समिति के रविन्द्र सिंह, पद्मनाभन, टी. शंकर, जी. अमर, ब्रह्मा नायडू, प्रीतम साहू, मरिया दास, वेंकट, जगीरे सिंह, करण सिंह, रमेश कुहीकर, बी. प्रसाद, जे.पी. राजू, आदित्य गावले, राहुल, मदन राय एवं अन्य सदस्यों ने आरती कर देश को समर्पित भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा स्वयंसेवकों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे से माहौल ऊर्जावान बना दिया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)