- Home
- Chhattisgarh
- कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘आर्टकॉम’ ने नगपुरा के श्री महावीर मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साइंस में किया वृहद वृक्षारोपण : कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं कुमुद श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 पौधों का रोपण किया गया
कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘आर्टकॉम’ ने नगपुरा के श्री महावीर मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साइंस में किया वृहद वृक्षारोपण : कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं कुमुद श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 पौधों का रोपण किया गया




छत्तीसगढ़ आसपास [अमिताभ भट्टाचार्य]
छत्तीसगढ़ की कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुये सातवे वर्ष अपने अभियान ” हर आँगन एक पेड़ ” के तहत संपूर्ण टीम के साथ काम कर रही हैं l इस वर्ष अपने अपने अभियान के तीसरे सप्ताह के आर्टकॉम श्री महावीर मेडिकल कालेज ऑफ नेचरोपैथी एवं यौगिक सांईस नगपुरा में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ रमेश श्रीवास्तव एवं कुमुद श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 पौधों का रोपण किया l जिसमे आम,मूंगा,कटहल जामुन के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार , छायादार, एवं स्वास्थ वर्धक पौधों का रोपण आर्टकॉम टीम एवं कालेज के शिक्षकों और छात्रों ने किया l
इस वृक्षारोपण में कालेज के छात्र छात्राओं ने भारी मात्रा में बढ़चढकर हिस्सा लिया और हर आँगन एक पेड़ एवं हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग का नारा बुलंद किया गया l कुछ जागरूक छात्राओं ने इस कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण से होने वाले फायदे के बारे में भी बताते हुए कहा कि पेड़ से हमे शुद्ध हवा एवं छाया मिलने के साथ साथ जल का स्तर भी भूमि पर बना रहता है एवं बढ़ता है जो एक बेहद अच्छी बात है !
कार्यक्रम में आर्टकाम के संस्थापक निशु पांडेय ने
सभी समाज के नेतृत्व कर्ता से आर्टकॉम के अभीयान हर आँगन एक पेड़, हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ने हेतू आह्वान किया l
संस्था के वरिष्ठ सदस्य शारदा गुप्ता ने कहा कि हम सब अपने वाहनों को रखने के लिए छायादार वृक्ष खोजते हुए दिखते जरूर है तो हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने जीवन में कम से कम दो छायादार पेड़ हर वर्ष अवश्य लगाए और धरती माता के सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करे !
आज के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कालेज के डायरेक्टर श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव , कुमुद श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक साहू ,कृतिका राठौर ,दीपिका देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित थेl आर्टकॉम से से निशु पाण्डेय (संस्था संचालक) करमजीत सिंह,शारदा गुप्ता,डॉ रमेश, श्रीवास्तव, अमिताभ भट्टाचार्य , संतोष जायसवाल,मेघा कौर, नीलकमल सोनी, श्रीनिवास मिश्रा, शिव शंकर यादव,भास्कर तिवारी आदि उपस्थित थे !

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)