- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ भिलाई से प्रकाशित द्वि-भाषीय [हिंदी-तेलगु] पत्रिका ‘ भिलाई वाणी’ के तत्वावधान में सम्मान समारोह और छत्तीसगढ़ में निवासरत हिंदी रचनाकारों का वृहत कवि सम्मेलन : ‘भिलाई वाणी’ के संपादक एवं आयोजक, संयोजक रुद्रमूर्ति ने कार्यक्रम की जानकारी दी कि सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन की संभावित तारीख जुलाई-अगस्त में होगी
छत्तीसगढ़ भिलाई से प्रकाशित द्वि-भाषीय [हिंदी-तेलगु] पत्रिका ‘ भिलाई वाणी’ के तत्वावधान में सम्मान समारोह और छत्तीसगढ़ में निवासरत हिंदी रचनाकारों का वृहत कवि सम्मेलन : ‘भिलाई वाणी’ के संपादक एवं आयोजक, संयोजक रुद्रमूर्ति ने कार्यक्रम की जानकारी दी कि सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन की संभावित तारीख जुलाई-अगस्त में होगी
छत्तीसगढ़ आसपास
03 जुलाई, 2025
‘भिलाई वाणी’ के संपादक रुद्रमूर्ति ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि आगामी माह जुलाई-अगस्त, 2025 को {दिन- रविवार} भिलाई में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किए जाने का निर्णय ‘भिलाई वाणी’ समिति द्वारा लिया गया है. इस अवसर पर हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस काव्य पाठ में छत्तीसगढ़ में निवासरत कवि/कवयित्री भाग ले सकते हैं, जो हिंदी भाषा में कविता लिखते हैं. कविता पाठ के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है, अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर [98274 08575] पर संपर्क कर सकते हैं. भाग लेने वाले कवि अपना नाम/कविता का शीर्षक/ कविता स्वयं रचित प्रमाण पत्र/ पता/संपर्क नम्बर/फोटो के साथ प्रवेश शुल्क रु.100/- प्रेषित कर,दिए गए नम्बर पर संपर्क करें. सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह/प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
‘भिलाई वाणी’ छत्तीसगढ़-भिलाई से प्रकाशित एक प्रतिष्ठित पत्रिका है. यह पत्रिका प्रतिवर्ष एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के किसी एक साहित्यकार को ‘भिलाई वाणी’ साहित्य सम्मान से सम्मानित करती है. पूर्व में यह सम्मान हिंदी रचनाकारों में व्यंग्यकार/कवि विनोद साव, रवि श्रीवास्तव, गिरीश पंकज, डॉ. परदेशीराम वर्मा, नासिर अहमद सिकंदर, संतोष झांझी, विद्या गुप्ता, भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी और चर्चित एंकर कलाकार सुप्रियो सेन को प्रदान किया गया. वर्ष-2025 की घोषणा निर्णायक मंडल द्वारा अतिशीघ्र की जाएगी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)