- Home
- Chhattisgarh
- कला एवं पर्यावरण को समर्पित संस्था ‘ऑर्टकॉम’ : दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा विगत दिनों उद्घाटित ‘सिंदूर उद्यान’ में पौधा रोपण के बाद देख-रेख, क्यारियों के निर्माण एवं संरक्षण के लिए ‘ऑर्टकॉम’ के सदस्य पहुंचे : ‘ऑर्टकॉम’ के संयोजक पर्यावरणीय निशु पाण्डेय ने कहा कि – ‘हर आंगन एक पेड़’ का हमारा लक्ष्य निरंतर चलता रहेगा’
कला एवं पर्यावरण को समर्पित संस्था ‘ऑर्टकॉम’ : दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा विगत दिनों उद्घाटित ‘सिंदूर उद्यान’ में पौधा रोपण के बाद देख-रेख, क्यारियों के निर्माण एवं संरक्षण के लिए ‘ऑर्टकॉम’ के सदस्य पहुंचे : ‘ऑर्टकॉम’ के संयोजक पर्यावरणीय निशु पाण्डेय ने कहा कि – ‘हर आंगन एक पेड़’ का हमारा लक्ष्य निरंतर चलता रहेगा’
छत्तीसगढ़ आसपास
06 जुलाई, 2025
भिलाई [अमिताभ भट्टाचार्य] : छत्तीसगढ़ कि कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम आज सेक्टर पांच स्थित सिंदूर उद्यान
पहुंची ,कारण था पौधों के रोपण के बाद पौधों कि देख रेख व क्यारियों के निर्माण, आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय ने अन्य जानकारी देते हुये बताया इस वर्ष आर्टकॉम के अभियान हर आँगन एक पेड़ का शुभारंभ
सिंदूर उद्यान के विचार एवं क्रियान्वयन से हुआ था l
इस वर्ष हमारा नारा हर आँगन एक पेड़ के साथ हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग हैं और हमें इस हेतु संपूर्ण देश कि
जनता से प्रोत्साहन प्राप्त हों रहा हैं आज देश के विभिन्न स्थानों से हमारे कार्य करने के तरीके कि सराहना मोबाईल कॉल कर प्राप्त हों रहा हैं l
दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा उद्धघाटित सिंदूर उद्यान जहाँ सिंदूर के पौधे लगाकर देश के शहीदों और सैनिकों के शौर्य कों समर्पित
किया गया हैं इस उद्यान में आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से रफाल,
ब्रम्होस, तेजस ,आकाश,अग्नि में से किसी एक के प्रतीक के निर्माण का आह्वान किया हैं l
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया, एवं नए व अन्य सभी सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया !
अपने आह्वाहन में नए सदस्य श्री मोहन राव ने कहा कि आर्ट काम हर आंगन एक पेड़ कि लगातार कई वर्षों से किए गए वृक्षारोपण से प्रेरित होकर उन्होंने संस्था को जाईन करने का विचार किया , संस्था के कार्य अनुकरणीय है !
स्वक्षता ब्रांड एंबेसडर अमिताभ भट्टाचार्य ने आम जनमानस को कहा कि ज्यादा से ज्यादा संस्था के साथ जुड़कर लोगों को वृक्षारोपण करने हेतु अपील की!

इस अवसर पर ‘ऑर्टकॉम’ के संरक्षक करमजीत सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, काजल शाहा, निशु पाण्डेय, अमिताभ भट्टाचार्य, मोहन राव, भास्कर तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, विजय गुप्ता एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)