- Home
- Chhattisgarh
- उफान पर कोसानाला-लगातार बारिश से परेशान रहवासी : कोसानाला के रौद्ररूप से राधिका नगर निवासी हुए बेहद परेशान, घरों में घुसा ‘कोसानाला’ का गंदा पानी – ग्राउंड रिपोर्ट राधिका नगर निवासी स्वक्षता ब्रांड एंबेसडर अमिताभ भट्टाचार्य
उफान पर कोसानाला-लगातार बारिश से परेशान रहवासी : कोसानाला के रौद्ररूप से राधिका नगर निवासी हुए बेहद परेशान, घरों में घुसा ‘कोसानाला’ का गंदा पानी – ग्राउंड रिपोर्ट राधिका नगर निवासी स्वक्षता ब्रांड एंबेसडर अमिताभ भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ आसपास
09 जुलाई, 2025
विगत कई वर्षों से कोसानाला का चैनलाइजेशन धीमे गति से चलने से , कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी बीती रात बृहद वर्षा के कारण कोसानाला रौद्र रूप लेकर राधिका नगर के एवं सटे हुए अन्य निचली आबादी में ज्यादातर घरों में नाले का गंदा पानी रौद्र रूप लेकर घुस गया , अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि वे तकरीबन 38 वर्षों से यहां निवास करते है ज्यादा वर्षा होने से नाले का पानी इसलिए घरों में घुस जाता है क्योंकि एक तो नाले का चैनलाइजेशन अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है , उसके अलावा रोड निर्माण के साथ साथ नालियों का सही मापदंड से निर्माण बहुत बड़ा कारण है जिस वजह से सुपेला क्षेत्र एवं सेक्टर से आने वाला बारिश का पानी कोसानाला में आगे ना जाकर , रहवासियों के घरों में घुस जाता है !
इस बार भी वही हुआ जिसका डर था , भारी बारिश से कोसानाला अपना रौद्र रूप लेकर 30 फिट के नाले से आधा किलोमीटर का विकराल रूप ले लिया !
अमिताभ भट्टाचार्य का कहना है कि साल भर जनप्रतिनिधि, निगम के आला अधिकारी योजना बना कर , कार्य नहीं करते है या कार्यों में इतना ढीलापन होता है कि साल दर साल निकल जाते है पर कोई सही मापदंड से कार्य नहीं हो पाता है जिस वजह से रहवासियों को प्रत्येक मानसून में डर लगा रहता है कि कब कोसा नाला के बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस जाए, इस बार तो मेरे लिखने तक बाढ़ का पानी नहीं उतरने से कई लोग अपने घरों से निकल नहीं पाए , ड्यूटी,स्कूल नहीं जा पाए, कई गाड़ियां डूब जाने से खराब हो गई , और बहुत कुछ तकलीफ लोगो को होना पाया जा रहा है , आम जनता टैक्स देने के बाद भी बेहद परेशान नजर आ रहे है!


🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)