- Home
- Chhattisgarh
- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष आयोजन समिति {महिला प्रकोष्ठ} एवं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष टी. जया रेड्डी के नेतृत्व में श्रावण मास की शुरूआत में 11 जुलाई को वृहत्त वृक्षारोपण
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष आयोजन समिति {महिला प्रकोष्ठ} एवं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष टी. जया रेड्डी के नेतृत्व में श्रावण मास की शुरूआत में 11 जुलाई को वृहत्त वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ आसपास
10 जुलाई, 2025
समाजसेवी श्रीमती टी. जया रेड्डी ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि श्रावण महिना 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है. इस उपलक्ष्य में 11 जुलाई को ही प्रथम दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे ग्राम- मचांदुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष आयोजन समिति’ के छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष के डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी के फॉर्म हाउस में उनकी ही उपस्थिति में सम्पन्न होगा.

टी. जया रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का निर्देश है कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के नाम इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर एक पौधा लगाकर माँ भारती का श्रृंगार करें. इन्हीं भावनाओं के साथ आइए हम सब मिलकर एक पौधा देश को समर्पित करें.
इस अवसर पर सहकारिता पुरुष डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी, ‘ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष आयोजन समिति भिलाई- दुर्ग’ के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला, दीपक मिश्रा और ‘पर्यावरण प्रकोष्ठ’ भिलाई-दुर्ग के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे.
आप भी सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)