- Home
- Chhattisgarh
- ‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ’ के संयोजन में सावन माह के प्रथम दिन ग्राम- मचांदुर में वृहद रूप से चंदन के वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया : ‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ [महिला] भिलाई-दुर्ग’ की प्रभारी जया रेड्डी के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ
‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ’ के संयोजन में सावन माह के प्रथम दिन ग्राम- मचांदुर में वृहद रूप से चंदन के वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया : ‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ [महिला] भिलाई-दुर्ग’ की प्रभारी जया रेड्डी के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ

👉 • ‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ’ के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य
छत्तीसगढ़ आसपास
11 जुलाई, 2025
सावन का महीना 11 जुलाई, 2025 से प्रारंभ हो गया है. पहला सोमवार 14 जुलाई को है. सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली और ताजगी का एहसास होने लगता है. सावन माह सिर्फ हरियाली का महीना ही नहीं, बल्कि रंगो का उत्सव है.

पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती जया रेड्डी के संयोजन में श्रावण मास के प्रथम दिन जिला- दुर्ग के ग्राम- मचांदुर में वृहद रूप मे वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी, दीपक मिश्रा, दिनेश मिश्र, ज्योति सोनी, सुकन्या राव, उमाचरण साहू, ए आर सिंह एवं अन्य गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे.

जया रेड्डी ने इस अवसर पर बोली कि बड़े सौभाग्य का विषय है, हम सब इस पुनीत कार्य को श्रावण मास के प्रथम दिन से शुरू कर रहे हैं. हम सब आज वृक्ष लगाकर माँ भारती का सौंदर्य को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. भोले बाबा की कृपा हम सब पर्यावरणीय पर बनी रहेगी. ‘पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ’ द्वारा पूरे माह वृक्षारोपण का यह कार्य करते रहेंगे.
डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहे कि सावन के धार्मिक अवसरों पर यह हरियाली रंग सजीवता और गहराई दोनों दिखाता है. वृक्ष प्रकृति को संवारते हैं. हर व्यक्ति को जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए. हम सबको पर्यावरण के प्रति आस्था का परिचय देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प लें.
दीपक मिश्रा ने कहा कि- वृक्षारोपण केवल उद्देश्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और उत्तरदायित्व का भाव जागृत करना है. हम लगातार यह कार्यक्रम करते रहेंगे.
कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोनी और आभार व्यक्त जया रेड्डी ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)