- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की कला और पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : गुजराती समाज और ‘आर्टकॉम’ ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ की कला और पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : गुजराती समाज और ‘आर्टकॉम’ ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ आसपास
14 जुलाई, 2025
छत्तीसगढ़ की कला और पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम पिछले सात वर्षो “हर आँगन एक पेड़ ” अभियान के माध्यम से
आम जन मानस कों वृक्षारोपण, शुद्ध प्राण वायु (ऑक्सीजन) केमिकल रहित फल हेतू जागरूकता
का कार्य कर रही हैं और इस वर्ष संस्था संचालक निशु पाण्डेय नें भूमिगत जल स्तर कि चिंता करतें हुये इसे भी वैश्विक समस्या बताया हैं और इस विक्राल हों रही समस्या के निवारण हेतू जन जन कों जागरूक कर प्रत्येक घर,फैक्ट्री, कॉम्प्लेक्स एवं सार्वजानिक स्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कि आवश्यकता पर बल दिया l
अतः संस्था आर्टकॉम अपनें सामाजिक दायित्व समझते हुये इस वर्ष ” हर आँगन एक पेड़ ” के साथ ” हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग ” कों अपने अभियान का हिस्सा बना कर कार्य कर रही हैं l
इस सप्ताह भिलाई गुजराती समाज के नेतृत्व में आर्टकॉम नें वृहद वृक्षारोपण किया l इस अवसर पर
गुजराती समाज के सभी सदस्यों नें सेक्टर सात स्थिति भवन में पौधों का रोपण तो किया और साथ में अपने
निवास पर एक आम का पौधा लगाने और जल भूमिगत जल के संरक्षण हेतू वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का प्रण लिया इस अवसर पर गुजराती समाज से अमित भट्ट,,श्रीमती स्मिता,प्रीति भट्टमयूर भट्ट,डॉ अशोक त्रिवेदी, अनुराग ठाकर, संजय नथवानी
के साथ सैकड़ो कि संख्या में लोग उपस्थित थे l
संस्था आर्टकॉम से रमेश श्रीवास्तव,नीलकमल सोनी
गुरनाम सिंह,श्रीनिवास मिश्रा, मेघा कौर, काजल साहा,रविंद्र देवांगन, शिव शंकर यादव, अंजय
काचलवार भास्कर तिवारी,मोहन राव एवं निशु पाण्डेय उपस्थित थे l
👉 • ‘आर्टकॉम’ संस्था के सदस्यों द्वारा संकल्प लेते हुए…
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)