- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी उत्तम भंडारी को ‘चेंबर ऑफ कॉमर्स’ का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया : व्यापारिक क्षेत्र में नई दिशा की आशा का संचार होगा उनके इस मनोनयन पर
दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी उत्तम भंडारी को ‘चेंबर ऑफ कॉमर्स’ का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया : व्यापारिक क्षेत्र में नई दिशा की आशा का संचार होगा उनके इस मनोनयन पर
• छत्तीसगढ़ आसपास
• 15 जुलाई, 2025
दुर्ग [कैलाश बरमेचा जैन] :
दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी समाजसेवी श्री उत्तम भंडारी जी को दुर्ग इकाई, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सम्पूर्ण व्यापारिक समुदाय की ओर से जताया गया विश्वास और आशा का प्रतीक है।
श्री भंडारी जी, जिनके नेतृत्व में अब तक अनेकों संस्थाएं और संगठनों ने उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं, उनके कर-कमलों में एक और ज़िम्मेदारी चैंबर द्वारा ससम्मान सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से न केवल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बल्कि दुर्ग जिले के समस्त व्यापारियों में एक नई ऊर्जा, नया उत्साह और विकास की नवीन संभावनाएं जागृत हुई हैं।
पूर्व में भी श्री भंडारी जी ने कई महत्वपूर्ण पदों को अपने कुशल नेतृत्व से गौरवान्वित किया है—
दुर्ग संभाग सर्राफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष
ओसवाल पंचायती, दुर्ग के कार्यकारिणी सदस्य
हाउस ऑफ श्रमण संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी
दुर्ग सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
गौतम गुण विहार पाली ट्रस्ट के ट्रस्टी
जन समर्पण सेवा संस्थान के मार्गदर्शक
इन सभी पदों पर रहते हुए आपने सेवा, समर्पण और नेतृत्व का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह वास्तव में प्रेरणास्पद है।
आपका दयालु, परोपकारी, सरल स्वभाव, और बहुआयामी नेतृत्व क्षमता न केवल संगठनों को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य भी करती है।
शहर को पूर्ण विश्वास है कि आपके आगमन से दुर्ग का व्यापार नवचेतना और नवगति की ओर अग्रसर होगा, और एक सकारात्मक परिवर्तन की लहर पूरे जिले में प्रवाहित होगी।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)