- Home
- Chhattisgarh
- ‘साहित्य सृजन संस्थान’ : साहित्यिक संस्था की 35वीं काव्य संध्या 20 जुलाई, 2025 को : ‘एक शाम पत्रकारों के नाम’ इस विशेष कार्यक्रम में दैनिक ‘नईदुनिया’ के उप संपादक राजकुमार धर द्विवेदी के सेवानिवृत्त के सम्मान में आयोजित है
‘साहित्य सृजन संस्थान’ : साहित्यिक संस्था की 35वीं काव्य संध्या 20 जुलाई, 2025 को : ‘एक शाम पत्रकारों के नाम’ इस विशेष कार्यक्रम में दैनिक ‘नईदुनिया’ के उप संपादक राजकुमार धर द्विवेदी के सेवानिवृत्त के सम्मान में आयोजित है
• छत्तीसगढ़ आसपास
• 15 जुलाई, 2025
• रायपुर [डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’] : 20 जुलाई, 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में दोपहर 3.00 बजे ‘साहित्य सृजन संस्थान’ की 35वीं काव्य संध्या रखी गई है. इस काव्य संध्या में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, दल्लीराजहरा, महासमुंद, बाग़बाहरा और बेमेतरा के कवि, शायर अपनी रचना का पाठ करेंगे.
‘साहित्य सृजन संस्थान’ के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम पत्रकारों के नाम’ इस विशेष आयोजन दैनिक ‘नईदुनिया’ के वरिष्ठ उप संपादक राजकुमार धर द्विवेदी के सेवानिवृत्ति के सम्मान में रखा गया है.
काव्य संध्या में अतिथि होंगे- पूर्व आईएएस व संभागायुक्त साहित्यकार डॉ. संजय अलंग, स्थानीय संपादक दैनिक ‘पत्रिका’ के प्रदीप जोशी, वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल, हेड एंकर एशियन न्यूज़ चैनल की सुश्री आहना पुंज और एंकर ‘द लेंस’ की सुश्री पूनम ऋतु सेन.
काव्य संध्या में पत्रकारों के सम्मान विषय पर केंद्रित काव्य पाठ के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगी, अति विशिष्ट अतिथि-
एमडी. मैडिसन एंड डायबिटोलॉ जिस्ट, आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर की डॉ. प्रियंका खत्री.
ये जानकारी ‘साहित्य सृजन संस्थान’ के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ और संयोजक उमेश कुमार सोनी ने दी.

🙏
आप सभी साहित्यकार व सुधिजन सादर आमंत्रित हैं.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)