- Home
- Chhattisgarh
- ‘क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति’ का पुनर्गठन : कनक तिवारी अध्यक्ष, गुलबीर सिंह भाटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रो. डीएन शर्मा उपाध्यक्ष, बीके वर्मा महासचिव, पीआर साहू सचिव, जगमोहन सिन्हा कोषाध्यक्ष बनाए गए और 21 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए
‘क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति’ का पुनर्गठन : कनक तिवारी अध्यक्ष, गुलबीर सिंह भाटिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रो. डीएन शर्मा उपाध्यक्ष, बीके वर्मा महासचिव, पीआर साहू सचिव, जगमोहन सिन्हा कोषाध्यक्ष बनाए गए और 21 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 18 जुलाई, 2025
दुर्ग : ‘क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति’ के पुनर्गठन स्थायी समिति के अध्यक्ष कनक तिवारी ने बताया कि 8 दिसम्बर 1976 को दुर्ग के निकट ‘अंडा’ ग्राम में क्रांतिवीर सुखदेवराज की मूर्ति लगाई गई थी. सुखदेवराज मूर्ति का अनावरण मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल और अध्यक्षता शहीदे आजम भगतसिंह के भाई कुलतार सिंह ने की थी. आयोजन में क्रांतिवीर रामकृष्ण खत्री, मन्मथनाथ गुप्त, भगवानदास माहौर, राजेंद्रपाल सिंह वारियर और गंगाधर गुप्त उपस्थित थे. कनक तिवारी ने कहा कि समिति के अधिकांश पदाधिकारी और सदस्य दुर्भाग्य से अब जीवित नहीं है. मूर्ति का भविष्य में रखरखाव और स्थान संबंधी दिक्कतें पैदा होने से समाधान के लिए स्थायी रूप से ‘क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति’ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया जाता है.
‘क्रांतिवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति’ के स्थायी सदस्य हैं-
बीएल गजपाल, बीके शर्मा, दिनेश वर्मा, पुनीत कौशिक, डॉ. एस. हिसीकर, सोनल कुमार गुप्ता, महेरबान सिंह, बसंत कश्यप, रवि श्रीवास्तव, रवि पुकाल, हरमीत सिंह भाटिया, सुरिंवर सिंह दुलाई, शरद कोकास, श्रीमती नीता जैन, सहदेव देशमुख, राजीव पाण्डेय, विमल शंकर झा, दीपक दास, डॉ. सुजाता जयराम अय्यर, प्रदीप भट्टाचार्य और मुमताज.

‘क्रांतिवीर सुखदेवराज स्मृति समारोह समिति’ के महासचिव बी.के.वर्मा ने बताया कि समिति पुनर्गठन के बाद पहली स्थायी सदस्यों की बैठक 20 जुलाई, 2025 को रखी गई है. बैठक में आगामी कार्यक्रम की योजनाओं को पारित किया जाएगा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)