- Home
- Chhattisgarh
- कला और पर्यावरण को समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘हर आंगन एक पेड़’ एवं ‘हर आंगन वॉटर हार्वेस्टिंग’ अभियान के संकल्प को लेकर ‘आर्टकॉम’ ने इंजीनियरिंग पार्क व हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में वृक्षारोपण किया : निशु पाण्डेय ने ‘आर्टकॉम’ में नवनियुक्त अध्यक्ष गुरनाम सिंह एवं मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य को निर्वाचित किया
कला और पर्यावरण को समर्पित संस्था ‘आर्टकॉम’ : ‘हर आंगन एक पेड़’ एवं ‘हर आंगन वॉटर हार्वेस्टिंग’ अभियान के संकल्प को लेकर ‘आर्टकॉम’ ने इंजीनियरिंग पार्क व हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में वृक्षारोपण किया : निशु पाण्डेय ने ‘आर्टकॉम’ में नवनियुक्त अध्यक्ष गुरनाम सिंह एवं मीडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य को निर्वाचित किया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 20 जुलाई, 2025
छत्तीसगढ़ कि कला और पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम “हर आँगन एक पेड़ ” ” हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग ” के अभियान के तहत आज आर एस इंडस्ट्रीज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया और उसे संरक्षित करते हुए ट्री गार्ड भी लगाये !
संस्था संचालक निशु पाण्डेय नें बताया कि इस वर्ष हम ” हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग ” कि आवश्यकता कों जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं l भूमिगत जल स्तर का निरंतर घटना एक वैश्विक समस्या जन्म दें रहा हैं l जिनके विकराल हों रही समस्या के निवारण हेतू आर्टकॉम संस्था अपनी पूरी टीम के साथ जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैंl
आर्टकॉम संस्था के संपूर्ण सदस्यों नें आज वृक्षारोपण के दौरान “हमारा अभियान, हमारा अभिमान” के कार्य कों तीव्रता देने महत्पूर्ण निर्णय लिया जिसमे संस्था कों भिलाई हेतू नया अध्यक्ष गुरनाम सिंह के रूप में एवं अमिताभ भट्टाचार्य के रूप में नया मिडिया सलाहकार घोषित किया l
आज वृक्षारोपण के दौरान उद्योगपति ज्योतिकांत अग्रवाल व विजय अग्रवाल आर्टकॉम के अभियान कि सराहना करतें हुये इसे हर औद्योगिक संस्थान तक पहुंचाने सहयोग करने कि बात कहीं l इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि आज किए गए कार्यों का मूल्य बेहद अच्छे परिणाम में हमारी भावी पीढ़ी को मिलेगा ,यह कहकर उन्होंने संपूर्ण आर्टकॉम टीम कों शक्ति प्रदान कि l
इस सप्ताह आर एस इंडस्ट्रीज 134, इंजीनियरिंग पार्क, हेवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में वृक्षारोपण किया गया , उद्योग जगत से श्री ज्योति कांत अग्रवाल “संगम” प्रोपराइटर , लायंस विजय अग्रवाल,सुरजन कुमार, कृष्णा ,भगवान अग्रवाल,विष्णु गोयल,नन्द अग्रवाल,शोभित सिंघल,अनिकेत सिंघल,के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे l संस्था आर्टकॉम से श्री करमजीत सिंह,रमेश श्रीवास्तव, मोहन राव, अमिताभ भट्टाचार्य,मेघा कौर, श्रीनाथ ,काजल साहा, भास्कर तिवारी, एवं निशु पाण्डेय उपस्थित थे l


🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)