- Home
- Chhattisgarh
- ‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ ने मनाया चंद्रशेखर आज़ाद की जन्म जयंती : आजाद को याद करते हुए उनके देश के प्रति समर्पण और देश सेवा का भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया : समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया
‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ ने मनाया चंद्रशेखर आज़ाद की जन्म जयंती : आजाद को याद करते हुए उनके देश के प्रति समर्पण और देश सेवा का भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया : समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 24 जुलाई, 2025
“चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर, हम उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करते हैं। उनकी वीरता,राष्टृ भक्ति ने हमें स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए प्रेरित किया और हमारे देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच मानव आश्रम सेक्टर 1 भिलाई दुर्ग ब्राह्मण समाज द्वारा उनकी जयंती मनाने से हमें उनकी विरासत और आदर्शों को याद करने का अवसर मिलता है। हम उनकी याद में अपने देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया।
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर, हम उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।”
इस अवसर पर कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ब्राह्मण समाज के भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष पं. उमाकांत दीक्षित उपाध्यक्ष ,पं. संजय बाजपेई, पं.आलोक शुक्ला महासचिव पं.रवींद्र मिश्रा सांस्कृतिक सचिव प.राकेश शुक्ला (जूनियर) कोषाध्यक्ष श्री मती रमा अग्निहोत्री संगठन सचिव पं.ब्रजकिशोर द्विवेदी, भवन भंडारण सचिव प.विजय तिवारी और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पंडित अतुल अवस्थी पंडित राकेश शुक्ला (सीनियर) पंडित स्वदेश शुक्ला, श्रीमती वंदना पांडेय, पंडित राजकुमार मिश्रा, श्रीमती ममता अवस्थी, श्रीमती ज्योति तिवारी एवं भिलाई दुर्ग कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने और प्रतिभावान बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी जिन्होंने उच्चतम प्रतिशत कक्षा 10से लेकर बी ई, एम टेक, डॉक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट तक अपनी सफलताओं का परचम फहराया है। उन्हें समाज द्वारा स्मृति चिन्ह प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)