- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘हम भी हैं तैयार’ का आयोजन : मुख्य अतिथि थे- मुख्य महाप्रबंधक [एसएमएस-3] के त्रिभुवन बैठा.


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा संगठन छत्तीसगढ़ (भारत सरकार-गृह मंत्रालय से संबद्ध) द्वारा स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के कर्मचारियों की धर्मपत्नियों/गृहिणियों हेतु एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी है तैयार‘‘ का आयोजन एल एंड डी विभाग के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में 15 महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य के विषय में जानकारी प्रदान की और कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए संयंत्र की सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा कार्यों में महिलाओं की भूमिका का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री मुकुल सहारिया ने नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा विभिन्न स्थलों पर आपदा प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएँ भी नागरिक सुरक्षा के कार्य को बखूबी कर सकती है और जन जागरूकता व क्षमता विकास हेतु चलाए जा रहे इस कार्यशाला में आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विपरीत परिस्थिति से निपटने, आपदा में कम से कम हताहत होने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें, नागरिक सुरक्षा संगठन के माध्यम से यही हमारा प्रयास है। इस कार्यशाला के माध्यम से निष्चित ही सभी प्रतिभागी महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं धैर्य के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य किसी भी आपदा, विपरीत परिस्थिति व संकटकालीन समय में गृहणियों को धैर्य व हिम्मत के साथ कैसे कार्य करना है, संकट से जूझना व उसका सामना करना, अपना व साथी का बचाव कैसे करना है, पीड़ित को सहारा देना, ट्रांसपोर्ट करना, रस्सी से बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर समझ को बढ़ाना है। अतः गृहणियों कों इस हेतु तैयार करने की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा संगठन, छत्तीसगढ़ ने लिया है और ‘‘हम भी है तैयार‘‘ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। घर की सम्पूर्ण जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालती है व इस दौरान घर में कोई आपदा या विपरीत आकस्मिक परिस्थिति होने पर स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखना व शीघ्र निर्णय लेने में सक्षम बनाना, 112 की सेवाएं बुलाना एवं अपना मनोबल बनाये रखना इत्यादि विषयों में उन्हें सविस्तार जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल महाविद्यालय, नागपुर (राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय) से प्रशिक्षित प्रशिक्षकगणों में अनुभाग अधिकारी/कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री स्वतंत्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा के इतिहास, उद्देश्य, भूमिका, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, घरेलु सुरक्षा, घरेलु उपकरण, विद्युत सुरक्षा समेत संचार सेवा विषय पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया।
मास्टर तकनीशियन (मर्चेंट मिल) श्री सुरेन्द्र नंदेश्वर ने बचाव सेवा व प्रदर्षन पर प्रस्तुति देते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। नर्सिंग ऑफिसर (राष्ट्रीय औद्योगिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र विभाग) श्री दिनेश एस ग्वाल ने प्रथमोपचार विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की.


स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के कर्मचारियों की धर्मपत्नियों/गृहिणियों ने एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला को बहुउपयोगी बताया तथा इस जानकारीपरक कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला का संचालन महाप्रबंधक एवं प्रशिक्षण अभियंता (एसएमएस-3) श्री उमाषंकर परगनिहा द्वारा किया गया।
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘ गुणवत्ता-2025’ कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता का उद्घाटन


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग ने मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में 29 से 31 जुलाई 2025 तक ‘गुणवत्ता-2025’ का आयोजन किया है। कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तीन दिवसीय “कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता” का उद्घाटन, 12 अगस्त 2025 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) श्री संदीप माथुर व महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सभी संबंधित मुख्य महाप्रबंधक, प्रतिभागी टीमों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयंत्र कार्मिक और प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सूत्रधार ग्रुप द्वारा सुरक्षा पर आधारित लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।
पूरे संयंत्र से क्यूसी, एलक्यूसी और 5 -“एस” की कुल 74 टीमें इस वार्षिक इन-हाउस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो इस वर्ष पांच अलग-अलग स्ट्रीम में आयोजित की जा रही है, जिसमें तीन प्लांट लेवल क्वालिटी सर्कल (क्यूसी) के लिए, एक लीन क्वालिटी सर्कल (एलक्यूसी) के लिए, और एक 5-एस स्तरों के लिए प्रतियोगिता शामिल है। शॉर्टलिस्टिंग के बाद क्वालीफाइंग टीमों का चयन किया जाता है, जो क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित विभिन्न चेप्टर कन्वेंशन्स में भाग लेती हैं।
टीमों द्वारा दिखाई गई भागीदारी की सराहना करते हुए, मुख्य अतिथि श्री तापस दासगुप्ता ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ी हुई भागीदारी अपेक्षित है, क्योंकि इससे कर्मचारी जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है और कार्य कुशलता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी सर्कल सिर्फ एक प्रॉब्लम सॉल्विंग टूल ही नही है, जिस तरह 360 डिग्री सेफ्टी आवश्यक है, वैसे ही 360 डिग्री क्वालिटी भी जरुरी है, अतः इसे हम सभी को अपने व्यवहार में लाना होगा।
विशिष्ट अतिथि श्री संदीप माथुर ने अपने व्यक्तव्य में व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं, साथ ही उन्होंने कहा की जहाँ पिछली बार 52 टीमों ने भाग लिया था वहीँ इस बार 74 टीमों ने भाग लिया है, जो इसकी लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है । मुख्य महाप्रबंधक श्री संदीप माथुर संयंत्र सामूहिक से आगामी वर्ष और अधिक संख्या में सहबागिता दर्ज करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री मनोज कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और गुणवत्ता-कार्यस्थल प्रबंधन परियोजना प्रतियोगिता के महत्व पर बात की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रतियोगिता ने बीएसपी कर्मचारियों के नवाचार और रचनात्मकता को कैसे जोड़ा है।
उप महाप्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री पीके साहू के साथ-साथ बीई विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया। वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) श्री रवि कुमार ने गुणवत्ता 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन किया व उप-प्रबंधक (व्यवसायिक उत्कृष्टता) सुश्री सुरैय्या एस कादर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.


उल्लेखनीय है कि संयंत्र के विभिन्न विभागों, जिसमें वर्क्स एरिया और नॉन-वर्क्स एरिया दोनों शामिल हैं, की प्रतिभागी टीमें अपने-अपने विभागों में किए गए रचनात्मक कार्यों पर अपने केस स्टडी और प्रस्तुतियों में अपनी उत्कृष्टता दिखाएंगी। इन केस स्टडी और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन, विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का व्यवसायिक उत्कृष्टता विभाग हर साल विभिन्न गुणवत्ता अवधारणाओं को बढ़ावा देने के लिए संयंत्र स्तर पर इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)