- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
करंज कुंज उद्यान का एसपी-3 में लोकार्पण : हरित पहल और सांस्कृतिक नवाचार का संगम : इस नवविकसित उद्यान को सहायक महाप्रबंधक [एसपी-3] आर के रणदिवे के नाम समर्पित किया गया


भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) में विकसित करंज कुंज उद्यान का लोकार्पण 27 जुलाई 2025 को किया गया। यह पहल पर्यावरणीय पुनर्जीवन और कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नवविकसित उद्यान को सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री आर. के. रणदिवे के नाम समर्पित किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व और सिंटर संयंत्र के सतत विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने हेतु यह निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर संयंत्र) श्री अनुप कुमार दत्त एवं महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री सजीव वर्गीज सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जहां कभी यह स्थल अनुपयोगी भूमि के रूप में उपेक्षित था, वहीं अब यह हरियाली से आच्छादित एक शांतिपूर्ण उद्यान में परिवर्तित हो चुका है, जो कर्मचारियों के लिए विश्राम और मानसिक ताजगी का केंद्र बन गया है।
उद्यान विकास हेतु बहुआयामी कार्य किए गए, जिनमें चारों ओर सुरक्षा रेलिंग व फेंसिंग की स्थापना, भूमि समतलीकरण, पहुंच मार्ग का निर्माण तथा एलडी स्लैग पेवर ब्लॉक्स की साज-सज्जा शामिल रही। साथ ही, नए पौधों का रोपण कर परिधीय हरियाली में उल्लेखनीय वृद्धि की गई। वर्तमान में यह हराभरा उद्यान प्रतिदिन लगभग 100 से 150 कर्मचारियों के लिए खाली समय के विश्रामकाल में एक सकारात्मक व स्फूर्तिदायक स्थान उपलब्ध कराता है, जिससे कार्यस्थल का वातावरण भी आनंददायक बना है।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए, एसपी-3 विभाग द्वारा कार्यस्थल पर पहली बार मासिक जन्मदिन समारोह का आयोजन भी किया गया, जो विभागीय सांस्कृतिक गतिविधियों की दिशा में एक अभिनव पहल है। यह आयोजन कार्यालय समय के उपरांत सिंटर मशीन-2 के सिंटर स्क्रीन भवन में किया गया, वह स्थल जो पूर्व में धूलयुक्त और अनुपयुक्त दशा में रहा करता था, पर सहायक महाप्रबंधक श्री आर. के. रणदिवे और उनकी टीम के अथक प्रयासों से न केवल इस सिंटर स्क्रीन भवन स्थल की स्वच्छता और सुव्यवस्था सुनिश्चित हुई, बल्कि इसे एक गरिमापूर्ण आयोजन स्थल के रूप में परिवर्तित किया गया।


इस आयोजन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह पहल सिंटर संयंत्र परिसर में भविष्य में होने वाले ऐसे और आयोजनों के लिए आदर्श प्रांगण बन गई है।
▪️
स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में शिरोमणि पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन : मुख्य अतिथि थे- मुख्य महाप्रबंधक [एसएमएस-2] एस के घोषाल

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 29 जुलाई 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस के घोषाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में एसएमएस-2 के श्रमवीरों श्री अरुण कुमार भोई, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सी.सी.एस. प्रचालन), श्री दशरथ लाल पटेल, इंजीनियरिंग एसोसिएट, (सी.एस. यांत्रिकी), श्री चेतन लाल राणा, जूनियर इंजीनियर, श्री लावरेन्स कुमार मधुकर, इंजीनियरिंग एसोसिएट, (सी.सी.एस. यांत्रिकी), श्री सुनील इंगले, इंजीनियरिंग एसोसिएट (सी.एस. विद्युत), श्री योगेन्द्र कुमार, जूनियर इंजीनियर को माह अप्रैल से मई 2025 के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में श्रमवीरों को बधाई देते हुए कहा कि स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के हमारे समस्त कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली पर ध्यान देते हुए ही उत्पादन को जारी रखना है। उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों की सुरक्षा है। आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कई कठिन कार्यो को अंजाम दिया है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री सौरभ जैन, महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री एस.पी. द्विवेदी, महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री बालम सिंह, महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री जी. रविकांत, महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (एस.एम.एस-2) श्री बी. बाला, महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री नितिन अग्निहोत्री तथा सहायक महाप्रबंधक (एस.एम.एस-2) श्री एन.पी. टोप्पो एवं श्री संजीव सिंह की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित कर्मियों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कर्मियों को प्रेरित करने का कार्य करते हैं और संगठन के समग्र विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (एच.आर.-स्टील जोन-2) श्री के.डी. बघेल तथा श्री आर.के. ठाकुर द्वारा किया गया।
▪️
सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई : जुलाई- 2025 में खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 14 कार्यपालक एवं 77 गैर-कार्यपालक कार्मिक सेवानिवृत्त हुए


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुलाई 2025 माह में कुल 91 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 14 कार्यपालक व 77 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।
31 जुलाई 2025 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) श्री सूरज कुमार सोनी और उप महाप्रबंधक (एचआर-एस, सी एंड सीए) श्री राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)