- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 का सफल आयोजन : उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और पोस्टर प्रदर्शनी कार्यपालक निदेशक [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. एम. रवींद्रनाथ ने किया


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के शिशु रोग विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन “स्तनपान को प्राथमिकता दें – टिकाऊ समर्थन प्रणाली बनाएं” थीम के साथ किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा माताओं को आत्मविश्वासपूर्वक स्तनपान कराने हेतु सहयोगी वातावरण प्रदान करना है।
इस सप्ताह का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और पोस्टर प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ, जिसमें कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवींद्रनाथ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात शिशु रोग विभाग के निवासियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक नाट्य प्रस्तुति एवं स्तनपान नीति से लाभान्वित माता-पिता द्वारा अनुभव साझा किए गए।
राजहरा माइंस अस्पताल में भी इसी दिवस से विश्व स्तनपान सप्ताह का आरंभ किया गया, जहाँ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशिक किशोर द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सप्ताह भर शिशु एवं नवजात इकाई, प्रसूति वार्ड तथा बाल रोग ओपीडी में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, 6 अगस्त को बीएसपी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग के सहयोग से “मिशन लक्ष्मी” परियोजना के अंतर्गत दुर्ग स्थित शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्राओं को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष (शिशु रोग) डॉ. संबिता पांडा एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शुभस्मिता पटनायक द्वारा स्तनपान से संबंधित मिथकों के खंडन एवं उसे निरंतर जारी रखने के सतत उपायों पर व्याख्यान दिया गया।
सप्ताहभर की सभी गतिविधियाँ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पांडा के नेतृत्व में तथा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवींद्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ मुखर्जी एवं डॉ. उदय कुमार के मार्गदर्शन एवं समर्थन से सम्पन्न हुईं। साथ ही इस आयोजन में नवजात शिशु इकाई प्रभारी डॉ. सुबोध साहा, विभाग के सलाहकारगण डॉ. मीता सचदेव, डॉ. नूतन कुमार वर्मा, डॉ. कौशिक किशोर, डॉ. माला चौधरी, डॉ. शुभस्मिता पटनायक, डॉ. रुचिका ताम्रकार एवं डॉ. आनंद मोहन विश्वकर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस सप्ताह का समापन संविदा नर्सिंग स्टाफ के लिए आयोजित “लैक्टेशन मैनेजमेंट” विषयक शैक्षिक सेमिनार के साथ हुआ, जिसे वरिष्ठ सलाहकार डॉ. माला चौधरी के निर्देशन में तथा विभाग के रेसिडेंट डॉक्टरों द्वारा संचालित किया गया.
▪️
टीएंडडी विभाग में कर्म शिरोमणि पुरुस्कार का आयोजन : मुख्य अतिथि महा प्रबंधक प्रभारी [ट्रैफ़िक] गोपी नाथ मलिक थे

भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रांसपोर्ट एंड डीजल विभाग में 05 अगस्त, 2025 को महाप्रबंधक प्रभारी (ट्रैफिक) श्री गोपीनाथ मलिक के मुख्य आतिथ्य में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विभाग के श्री राजेश कुमार (एल आर एस), श्री सुभाशीष नन्दी (एल आर एस) एवं श्री कृष्ण मोहन रेड्डी (बी एफ स्टेशन) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया I सभी पुरस्कृत कार्मिकों को प्रमाण पत्र, उपहार एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपीनाथ मलिक ने अपने संबोधन में विभाग में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित होकर कार्य करते रहने तथा अपने सहकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट एवं डीजल विभाग के महाप्रबंधकगण श्री जितेन्द्र कुमार, श्री जॉन मिंज, श्री मनोज प्रसाद, उप महाप्रबंधकगण श्री बी.डी. टुडू, श्री योगेश ठाकुर, श्री सुमित कुमार सिंह एवं सहायक महाप्रबंधक श्री ए.आर. शरीफ़ उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को बधाई दीं और उन्हें कार्यस्थल पर प्रेरणा स्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन- सेवाऐं) डॉ. उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री साजिद हुसैन, श्री नीरज गुप्ता और श्री बीरेंद्र उरांव, श्री अफजल खान, टिकेश्वरी, प्रिया ठाकुर, सोमा रानी एवं श्री अंजोर सिंह का विशेष योगदान रहा।
शिरोमणि पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य अपने कार्य स्थल में सुरक्षा मानदंडों के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कर्मचारियों का सम्मान करना है.
▪️
‘सुरक्षा मित्र’ समारोह में संविदा कर्मचारियों को किया गया पुरुस्कृत : समारोह मुख्य महाप्रबंधक [यांत्रिकी] प्रमोद कुमार के नेतृत्व व अध्यक्षता में हुआ


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा “सुरक्षा मित्र” के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व व अध्यक्षता में भवन क्र. 2 के सभागार में आयोजित किया गया।
“सुरक्षा मित्र” के अंतर्गत चयनित कर्मियों का चयन सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों में शामिल हैं- सी.एम.एम. विभाग से: श्री अमरजीत सिंह, श्री एम. साजी, श्री वीरेंदर देवांगन, श्री परमेश्वर कुमार, श्री गौकरण, श्री टी.सी. अलेंद्र, श्री भोला राम, श्री जीतेन्द्र, श्री हीरालाल, श्री राकेश कुमार, सी.ई.डी. विभाग से: श्री अखिलेश, श्री अर्जुन सिंह, श्री महेश, प्लांट गैरेज से: श्री लखन लाल साहू, श्री नरोत्तम लाल, ई.डी.डी. विभाग से: श्री प्रीतम, मेकेनिकल सर्विसेस (ई.बी.एस.आई.) से: श्री ईश्वर, मेकेनिकल सर्विसेस (टी एंड टी) से: श्री पुनीत तथा मेकेनिकल से: श्री आर. विजय कुमार, सुश्री वहीदा बेगम। विजेताओं को सेलम इस्पात संयंत्र में निर्मित उपयोगी उत्पाद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री प्रमोद कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों की संयंत्र संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है और सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शून्य-दुर्घटना के प्रण को दोहराते हुए सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित कार्य शैली अपनाएं और विशेष रूप से नए कर्मचारियों को सुरक्षा के विषय में जागरूक करें।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) श्री आशीष घोष, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) श्री राकेश पांडे, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री सुनील कुमार, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री पी. जॉन वर्गीस, , महाप्रबंधक (सी.एम.एम) श्री जी. श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) श्री मंदीप सिंह भोगल सहित संयंत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.


कार्यक्रम का आयोजन सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री अनिल कुमार भावे द्वारा तथा संचालन सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री के. नीलाधर ने किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)