- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘युवा प्रबंधकों के लिए व्यावसायिक वित्त’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन : प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] पवन कुमार थे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर – एलएंडडी) विभाग द्वारा 7 एवं 8 अगस्त 2025 को “युवा प्रबंधकों के लिए व्यवसायिक वित्त” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए 36 युवा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने प्रबंधकीय भूमिकाओं में वित्तीय साक्षरता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को दैनिक कार्य में वित्तीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन महाप्रबंधक (शैक्षणिक) एवं एसएफएम श्री एस. के. मलिक ने विषय विशेषज्ञ के रूप में किया। इन दो दिनों के दौरान प्रतिभागियों को वित्त का परिचय, वित्तीय विवरणों का विश्लेषण, लागत निर्धारण एवं निर्णय-निर्माण, तथा लागत पत्रकों के विश्लेषण जैसे प्रमुख विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की गई।
इन सत्रों ने प्रतिभागियों की व्यावसायिक वित्त की समझ को और अधिक सशक्त बनाया। इस पहल का उद्देश्य युवा अधिकारियों की वित्तीय समझ को सुदृढ़ करना था, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी निर्णय ले सकें। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर – एलएंडडी) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन सत्र की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रमोद कुमार चोखानी ने की व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर – एलएंडडी) श्री सौरभ वार्ष्णेय ने दिया.
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई-2025 माह में रचे कई उत्पादन कीर्तिमान


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन उत्कृष्टता की संस्कृति कों जारी रखते हुए जुलाई माह में सभी प्रमुख इकाइयों और तकनीकी मानकों पर कई उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
संयंत्र के अयस्क प्रबंधन संयंत्र (ओएचपी) ने कुल मटेरिअल हैंडलिंग में, जुलाई 2025 में 21,18,181 टन का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया, जिससे जुलाई 2024 में प्राप्त 19,86,239 टन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया है। वहीं स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में स्लैब उत्पादन 1,53,743 टन तक पहुँच गया, जो पिछले जुलाई में दर्ज 1,51,360 टन के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से बेहतर है।
कॉइल में वायर रॉड, कॉइल में टीएमटी रिबार, स्ट्रेट टीएमटी रिबार और क्वालिटी बार सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के उत्पादन की इकाई बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) ने 92,036 टन का प्रभावशाली उत्पादन कर, जुलाई 2024 के 84,260 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। इस बीच, संयंत्र से डाईरेक्ट डिस्पैच 2,79,839 टन तक पहुँच गया, जो जुलाई 2023 में दर्ज 2,43,507 टन के पिछले उच्चतम स्तर से और बेहतर है, जो उत्पादन और प्रेषण प्रणालियों के बीच बेहतर समन्वय का संकेत देता है।
भिलाई इस्पात संयंत्र ने जुलाई 2024 में तकनीकी मानकों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं। ब्लास्ट फर्नेस-6 पर सीडीआई दर जुलाई 2024 में 106.45 किग्रा/टीएचएम के पूर्व के सर्वोत्तम स्तर से बढ़कर 109.20 किग्रा/टीएचएम हो गई। इसी प्रकार, ब्लास्ट फर्नेस उत्पादकता (1-8) 1.94 टन/एम³/दिन तक पहुँच गई, जो जुलाई 2022 के बाद से सबसे उच्चतम है।
डाउनस्ट्रीम दक्षता में, श्रम उत्पादकता 731.40 टन/एम/वर्ष के उत्कृष्ट स्तर पर पहुँच गई, जो जुलाई 2024 में दर्ज 639.20 टन/एम/वर्ष से काफी अधिक है, और यह संयंत्र में बेहतर कार्यबल दक्षता को रेखांकित करता है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)