- Home
- Chhattisgarh
- अक्षय पात्र कैंपस में हरे कृष्णा मूवमेंट द्वारा आयोजित ‘भिलाई ऑग्रेनिशिंग हेरिटेज फेस्ट-2025’ नृत्य नाटिका का रंगारंग आयोजन : दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपने नृत्य कौशल से किया मंत्रमुग्ध
अक्षय पात्र कैंपस में हरे कृष्णा मूवमेंट द्वारा आयोजित ‘भिलाई ऑग्रेनिशिंग हेरिटेज फेस्ट-2025’ नृत्य नाटिका का रंगारंग आयोजन : दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपने नृत्य कौशल से किया मंत्रमुग्ध
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : अक्षय पात्र कैंपस में श्री हरे कृष्णा मूवमेंट द्वारा आयोजित “भिलाई ऑर्गेनिशिंग हेरिटेज फेस्ट 2025” के अवसर पर नृत्य नाटिका का रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीपीएस मरोदा के छात्र/छात्राओं ने भी भाग लेकर नृत्य नाटिका कला प्रदर्शन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट ,रोचक एवं दर्शनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में डीपीएस मरोदा की आरती सेन मालिक व जूही रॉय (कला शिक्षक) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जूनियर विंग की छात्राओं शाम्भवी शर्मा ,शाम्भवी तिवारी,प्रविष्टि चंद्राकर , शनाया सिंघल ,ऋषिता कश्यप ,उत्तराधिकारी आश्रिता ,यज्ञांशी वर्मा ,डिंपी यादवी ,अवनि जैन बाकलीवाल ,आरोही श्रीवास्तव , सौम्या वर्मा ने एक अद्भुत श्रृंगार रस से ओतप्रोत प्रस्तुति “गोपियां जब जल भरने जाती है”नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने अपने विहंगम नृत्य एवं नाटकीय अभिनय के द्वारा उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति को श्रोताओं द्वारा बहुत सहाराना मिली ।यह आयोजन भिलाई के छात्रों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)