- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र के एथलेटिक्स अकादमी के कैडेट अनुराग एक्का ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में जीते दो कांस्य पदक
भिलाई इस्पात संयंत्र के एथलेटिक्स अकादमी के कैडेट अनुराग एक्का ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में जीते दो कांस्य पदक

भिलाई इस्पात संयंत्र [छत्तीसगढ़ आसपास] :
भुवनेश्वर (ओडिशा) में 7 से 10 अगस्त 2025 तक आयोजित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई क्लस्टर-2 एथलेटिक्स मीट 2025-26 में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिस्पर्धा में सेल एथलेटिक्स अकादमी, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिभाशाली कैडेट एवं बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के छात्र अनुराग एक्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
अनुराग ने 3000 मीटर और 1500 मीटर दोनों श्रेणियों में दमदार दौड़ लगाई। प्रत्येक इवेंट में लगभग 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री राजेंद्र प्रसाद, वाइस प्रेसिडेंट (वीएसपी एथलेटिक्स क्लब) एवं महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन श्री परविंदर सिंह, बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की प्राचार्या श्रीमती सुमीता सरकार, उप प्रबंधक (क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री अभिजीत भौमिक तथा एन.आई.एस. प्रशिक्षक श्री अनिरुद्ध ने अनुराग एक्का को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)