- Home
- Chhattisgarh
- ‘वसुंधरा सम्मान’ : सुपरिचित पत्रकार लेखक राहुल देव को 25वां ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 14 अगस्त, 2025 को दोपहर एक बजे ‘महात्मा गॉंधी कला मंदिर सभागार’ में : इस अवसर पर राहुल देव ‘हिंदी पत्रकारिता की नयी पीढ़ी का भविष्य’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे
‘वसुंधरा सम्मान’ : सुपरिचित पत्रकार लेखक राहुल देव को 25वां ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 14 अगस्त, 2025 को दोपहर एक बजे ‘महात्मा गॉंधी कला मंदिर सभागार’ में : इस अवसर पर राहुल देव ‘हिंदी पत्रकारिता की नयी पीढ़ी का भविष्य’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे

👉 • राहुल देव
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : महात्मा गॉंधी की परिकल्पना के विनम्र ग्रामसेवक कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे की पावन स्मृति में स्थापित लोक जागरण के लिए प्रदत्त ‘वसुंधरा सम्मान’ इस वर्ष 14 अगस्त, 2025 को दोपहर 1.00 बजे महात्मा गॉंधी कला मंदिर सभागार में समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह देश के सुपरिचित पत्रकार-लेखक राहुल देव को 25वां ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित करेंगे. वसुंधरा का यह आयोजन श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से 25वां रजत जयंती समारोह है.

इस अवसर पर राहुल देव “हिंदी पत्रकारिता की नयी पीढ़ी का भविष्य” विषय पर उद्बोधन भी देंगे. ख्यातिलब्ध पत्रकार/लेखक/संपादक अभय कुमार दुबे एवं सुप्रसिद्ध पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी “सोशल मीडिया के बीच पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर मुख्य वक्ता और ‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी’ के अध्यक्ष शशांक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे.
▪️
25वें ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित सामाजिक सरोकारों तथा भाषा के स्वरूप और संस्कार के प्रति बेहद संजीदा पत्रकारिता करने वाले राहुल देव-


राहुल देव की पत्रकारिता चार दशकों से अधिक समय की है. 1986 में अपने समय की श्रेष्ठ पत्रिकाओं में शुमार ‘माया’ से हिंदी पत्रकारिता शुरु करने से पूर्व वे अंग्रेजी के राष्ट्रीय पत्र/पत्रिकाओं ‘दि पायनियर’, ‘इलेस्ट्रेटेड वीकली’ तथा ‘द वीक’ में काम कर चुके थे. इस दौरान वे ‘प्रोब’ और ‘करेंट’ में भी रहे. राहुल देव देश के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र ‘जनसत्ता’ के संपादक रहे. ‘इंडिया न्यूज़’ तथा ‘आज समाज’ के प्रधान संपादक रहे. शीर्षस्थ न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ से टीवी पत्रकारिता की शुरूआत करने के पश्चात उन्होंने ‘दूरदर्शन न्यूज़’, ‘जी न्यूज़’ एवं ‘जनमत’ में शीर्ष जिम्मेदारियां निभाई. वे ‘सीएनबीसी’ के प्रधान संपादक व सीईओ रहे. वे 2015 से 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित अध्यक्षिय शोध कदम के मानद सलाहकार रहे. 2017 में राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरुस्कार से सम्मानित हुए.
▪️
वर्ष 2001 से निरंतर : ‘वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित पत्रकार-
स्व. रमेश नय्यर [2001]
स्व. श्यामलाल चतुर्वेदी [2002]
स्व. कुमार साहू [2003]
स्व. बसंत कुमार तिवारी [2004]
स्व. विनोद शंकर शुक्ल [2005]
स्व. शरद कोठारी [2006]
स्व. बबन प्रसाद मिश्र [2007]
डॉ. हिमांशु द्विवेदी [2008]
दिवाकर मुक्तिबोध [2009]
सुश्री आशा शुक्ला [2010]
गिरिजा शंकर [2011]
ज्ञान अवस्थी [2012]
श्याम वेताल [2013]
अभय किशोर [2014]
डॉ. सुशील त्रिवेदी [2015]
गिरीश पंकज [2016]
बी.के.एस. रे [2017]
प्रकाश दुबे [2018]
स्व. तुषार कांति बोस [2019]
ई वी मुरली [2020]
सतीश जायसवाल [2021]
लीलाधर मंडलोई [2022]
सुधीर सक्सेना [2023]
डॉ. विश्वेश ठाकरे [2024]
और इस वर्ष 2025 का ‘वसुंधरा सम्मान’ राहुल देव को 14 अगस्त को दिया जाएगा.
▪️
विमोचन –
समारोह में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के रचनात्मक अवदान पर केंद्रित लोक जागरण की मासिक पत्रिका ‘कृति वसुंधरा’ के 122वां अंक और माधवराव सप्रे के अवदान पर एकाग्र ‘कृति बहुमत’ के 147वें अंक तथा श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के नए सामाजिक फोल्डर का लोकापर्ण भी किया जाएगा.

वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, निर्णायक समिति के अध्यक्ष दिवाकर मुक्तिबोध, स्वागत समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, आयोजन समिति के सचिव मुमताज और निर्णायक समिति के सदस्य ईवी मुरली, डॉ. विश्वेश ठाकरे, श्वेता उपाध्याय एवं डॉ. रक्षा सिंह ने इस प्रतिष्ठित रजत जयंती समारोह के ‘वसुंधरा सम्मान’ में सादर आमंत्रित किया है.
आप सादर आमंत्रित हैं.
ये जानकारी ‘वसुंधरा सम्मान आयोजन समिति’ के सचिव मुमताज ने दी है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)