- Home
- Chhattisgarh
- ‘राजीव लोचन साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी : रायपुर के वृंदावन हॉल के सभागार में 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से
‘राजीव लोचन साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी : रायपुर के वृंदावन हॉल के सभागार में 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
राजीव लोचन साहित्य संस्था, रायपुर (छ.ग.)के प्रांतीय अध्यक्ष ऋषि कुमार साव से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.08.2025 दिन रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक वृन्दावन हॉल सिविल लाईन रायपुर में किया जाएगा। जिसमें कार्यकारी समिति का गठन व उसकी घोषणा भी की जाएगी ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘ नवरंग ‘, अध्यक्ष के रुप में डॉ.सुखदेव राम साहू ‘ सरस ‘ तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ.माधुरी डड़सेना मुदिता तथा डॉ.पी. के. तिवारी साहित्यकार व पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेन्द्र पाटकर ‘ स्नेहिल ‘ (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार )करेंगे। रामेश्वर शर्मा,ऋषि कुमार साव, मुरारीलाल साव ने सभी साहित्यकारों से उपस्थिति देने की अपील की है। इसका आयोजन राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर (छ.ग.)द्वारा किया गया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)