- Home
- Chhattisgarh
- ब्रह्माकुमारीज़ : श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के पावन पर्व पर ‘पीस ऑडिटोरियम’ में ‘गीत वितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्टस’ के तत्वावधान में नृत्य व संगीत निर्देशक नृत्यमणी मिथुन दास और कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति हुई : रविंद्र संगीत और राधा कृष्ण के भजन ने सबका मनमोह लिया
ब्रह्माकुमारीज़ : श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के पावन पर्व पर ‘पीस ऑडिटोरियम’ में ‘गीत वितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्टस’ के तत्वावधान में नृत्य व संगीत निर्देशक नृत्यमणी मिथुन दास और कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति हुई : रविंद्र संगीत और राधा कृष्ण के भजन ने सबका मनमोह लिया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-सात में 10-17 अगस्त, 2025 तक ‘पीस ऑडिटोरियम’ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर ‘करावनहार की शक्ति एवं विनम्रता का दिव्य दर्शन’ की अद्भुत भव्य झांकी के माध्यम से श्रीकृष्ण नगरी वृंदावन, मथुरा में कृष्ण लीला की मनमोहक रूप से आध्यात्मिक प्रदर्शन की गई थी. 17 अगस्त को समापन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-सात की प्रमुख बीके आशा दीदी की उपस्थिति में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की धर्मपत्नी मुख्य अतिथि थीं. झांकी के साथ-साथ ‘गीत वितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्टस’ द्वारा ‘पीस ऑडिटोरियम’ के सभागार में सरस्वती वंदना एवं रवींद्र संगीत में राधा कृष्ण के भजन संध्या का सुंदर आयोजन था.


• वॉयस के साथ मंच पर भजन संध्या की प्रस्तुति दी- चंद्रा बनर्जी, रचना श्रीवास्तव, मिनोती दास, शिवानी नाग, शिवानी सरकार, उमा मित्रा, जयश्री मजूमदार, कृष्णा मोईत्रा, रीना चक्रवर्ती, डॉली रॉय, श्यामा दासगुप्ता, आर. राधा, शर्मिठा चटर्जी, मनीष शील, अनिता जामबुलकर, संगीता लहरी, शिबन हालदार, गौतम शील एवं संजीब कुमार नंदी. की-बोर्ड में संगत दिया हर्ष सोनटके और संगीत निर्देशन दिया नृत्यमणी मिथुन दास
नृत्यमणी मिथुन दास के निर्देशन में कलाकारों ने सरस्वती वंदना ‘जयंती जय-जय मां सरस्वती जयंती वीणा धारणी…’ और रविंद्र संगीत भानु सिंह पदमावाली से ‘सजनी-सजनी राधीखेलो देख आभू चाहिए…’

👉 • नृत्यमणी मिथुन दास और ‘गीत वितान’ कला केंद्र के कलाकारों को सम्मान करते हुए

👉 • ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रमुख बीके आशा दीदी ने सभी कलाकारों का ईश्वरीय सौगात देकर सम्मान किया

👉 • बीके आशा दीदी ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रधान संपादक श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य को भी मंच में बुलाकर सम्मान किया.

👉 • बीके आशा दीदी और शेफाली भट्टाचार्य आत्मीय मुलाकात का सुखत पल

👉 • ‘गीत वितान’ के संयोजक मिथुन दास के साथ प्रदीप भट्टाचार्य और शेफाली भट्टाचार्य.

👉 • ‘गीत वितान’ के कलाकारों के साथ प्रदीप भट्टाचार्य, शेफाली भट्टाचार्य

👉 • ‘गीत वितान’ कलाकारों के साथ बीके आशा दीदी

👉 • ‘गीत वितान’ टीम के साथ श्रीमती रिकेश सेन, बीके आशा दीदी और मिथुन दास
भजन संध्या में ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य, तरुण सरकार, ध्रुब मजूमदार और प्रदीप कुमार मित्रा भी उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)