- Home
- Chhattisgarh
- कोलकाता में ‘मध्यबलय’ के संपादक, बांग्ला के चर्चित कवि दुलाल समाद्दार को ‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’ से सम्मानित : यह आयोजन ‘आरात्रिक साहित्य पत्रिका’ के तत्वावधान में किया गया था, आयोजन का नाम था – “स्मरण मनने बाइशे श्रावण”
कोलकाता में ‘मध्यबलय’ के संपादक, बांग्ला के चर्चित कवि दुलाल समाद्दार को ‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’ से सम्मानित : यह आयोजन ‘आरात्रिक साहित्य पत्रिका’ के तत्वावधान में किया गया था, आयोजन का नाम था – “स्मरण मनने बाइशे श्रावण”

छत्तीसगढ़ आसपास साहित्यिक न्यूज़
‘बंगीय साहित्य संस्था’ द्वारा प्रकाशित बांग्ला लिटिल पत्रिका ‘मध्यबलय’ के संपादक व बांग्ला-हिंदी के लब्धप्रतिष्ठित चिंतनशील कवि दुलाल समाद्दार को कोलकाता की साहित्यिक पत्रिका ‘आरात्रिक’ से ‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया. यह आयोजन कोलकाता के ‘बेहाला’ में ‘जन कल्याण शशि भूषण विद्यापीठ’ में किया गया था.

‘आरात्रिक साहित्य पत्रिका’ द्वारा आयोजित ‘स्मरण मनने बाइशे श्रावण’ की अध्यक्षता साहित्यकार तपन बंदोपाध्याय, मुख्य अतिथि साहित्यकार नलिनी बेरा और विशेष अतिथि साहित्यकार प्रबल कुमार बसु थे.

▪️
दुलाल समाद्दार को सम्मान पत्र, प्रतीक चिंह एवं उत्तरीय देकर अतिथियों ने ‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया. विदित हो कि ‘मध्यबलय’ इसके पूर्व भी छ: बार पुरस्कृत हो चुकी है. ‘मध्यबलय’ और उनके संपादक दुलाल समाद्दार को पूर्व में ‘साहित्य सेतु’, ‘महादिगंत’, ‘लिटिल मेंगजिंन’, ‘शिल्प एवं साहित्य’, ‘वासभूमि पत्रिका’ और ‘दूरेरखेया’ सम्मान/पुरुस्कार प्राप्त हो चुका है. ‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’, दुर्गा दास मिद्या की स्मृति में उत्कृष्ट संपादन के लिए प्रदान किया जाता है.
‘आरात्रिक साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर ‘बंगीय साहित्य समिति’ की तरफ से अनंत-अनंत बधाई.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)