- Home
- Chhattisgarh
- इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-छ की वार्षिक आमसभा 24 अगस्त, 2025 को परशुराम भवन सेक्टर-दो में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक
इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-छ की वार्षिक आमसभा 24 अगस्त, 2025 को परशुराम भवन सेक्टर-दो में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 की वार्षिक आमसभा 24 अगस्त रविवार को परशुराम भवन सेक्टर-2 में रखी गई है। अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक यह आमसभा विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही के साथ होगी। जिसमें अध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन, अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2024-25 का अनुमोदन,वर्ष 2024-25 का देय लाभांश का अनुमोदन, कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 के लिए माह अक्टूबर 2024 में किए गए एक्सग्रेशिया राशि भुगतान का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति, वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।
इस्पात सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संस्था के सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)