- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : आगामी 07 सितम्बर को समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन स्मृति नगर में दोपहर 3.00 बजे से
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज : आगामी 07 सितम्बर को समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन स्मृति नगर में दोपहर 3.00 बजे से

भिलाई-दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास]
‘सरयूपारीण ब्रह्माण समाज’ भिलाई-दुर्ग की बैठक समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में समाज के भवन ‘ब्रह्मप्रकाश’ में हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 7 सितम्बर, 2025 को समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के लिए ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया है. प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि यह सम्मान समारोह 07 सितम्बर को ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन में दोपहर 3.00 बजे से होगा. आज इस बैठक में इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्व. हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी और विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक [ट्रैफ़िक] सुश्री ऋचा मिश्रा, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल की प्राचार्य प्रियंका शुक्ला होंगी.

प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महासचिव रामलखन मिश्र, सुभाषचंद्र तिवारी, दिनेश मिश्र, जेएन तिवारी, सुनील मिश्र, कैलाश पाठक, रवींद्र शुक्ला, शंकरचरण पाण्डेय, आरके पांडे और वीएन पांडे उपस्थित थे.
बैठक का संचालन रामलखन मिश्र ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)