- Home
- Chhattisgarh
- जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी : पैगम्ब रे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाईश [जन्मदिन] के पूरनूर मौके पर मस्ज़िद मज़ार कमेटी की जानिब से होने वाले प्रोग्राम 31 अगस्त से 07 सितम्बर, 2025 तक
जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी : पैगम्ब रे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाईश [जन्मदिन] के पूरनूर मौके पर मस्ज़िद मज़ार कमेटी की जानिब से होने वाले प्रोग्राम 31 अगस्त से 07 सितम्बर, 2025 तक

भिलाई-3 [छत्तीसगढ़ आसपास]
सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद मजार कमेटी भिलाई-3 द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि- जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है. 31 अगस्त, 2025 को पवन कुमार नामेवार : 01 सितम्बर को डॉ.एम एन दास और इसी दिन डॉ. विकास वर्मा शिविर में विभिन्न रोगों की जाँच करेंगे. 02 सितम्बर को शाम को इस्लामिक क्वीज प्रतियोगिता शाम 6.00 बजे से बच्चों के हौसला आफजाई के लिए रखी गई है. 03 सितम्बर को शाम 6.00 बजे से मस्तुरातो [औरतो] की मिलाद. 05 सितम्बर को शाम 6.00 बजे से जुलूस ए मोहम्मदी और 06 सितम्बर को शाम 7 बजे से आम लंगर होगा.
7 सितम्बर 2025 को सम्मान समारोह शाम 7.00 बजे से आयोजित है.
4 सितम्बर दिन जुमेरात ‘पैग़ाम ए मुस्तफ़ा कॉफ़्रेंस’ बाद नमाज ईशा रात 9.30 बजे से.
मेहमाने खुसूसी-
आले नबी औलादे अली शहज़ाद ए गौसे आज़म, गुले गुलज़ारे शहबाजियत हज़रत अल्लामा सैय्यद मुहम्मद अहरार आलम शहबाज़ी साहब किबला, खानका हे आलिया शहबाजिया, भागलपुर शरीफ [बिहार]
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम में तन मन धन से शिरकत कर हुजूर ए कायनात से फैजयाब होएं
मिनजानिब-
सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद मजार कमेटी, भिलाई-3, जिला- दुर्ग [छत्तीसगढ़]
[ प्रेषित सूचना : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)