- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के तत्वावधान में बीएसपी से सेवानिवृत्त हुए पंचराम, राकेश कुमार और सीबीसी प्रचालन को सम्मानित किया गया : श्रमवीरों के जीवन संगिनी को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया साथ में ‘तथागत म्युजिकल ग्रुप’ ने संगीतज्ञ प्रस्तुति दी
सम्मान : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के तत्वावधान में बीएसपी से सेवानिवृत्त हुए पंचराम, राकेश कुमार और सीबीसी प्रचालन को सम्मानित किया गया : श्रमवीरों के जीवन संगिनी को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया साथ में ‘तथागत म्युजिकल ग्रुप’ ने संगीतज्ञ प्रस्तुति दी

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई इस्पात संयंत्र, एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन, भिलाई प.क्र-6976 के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन डॉ आम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने कहा कि आज हमारा एसोसिएशन अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच पहुंच रहा है. बडे ही उत्साह से हमारे एम्पलाइज एसोसिएशन से जुड़ रहे है, अपनी बातें, समस्याएं एवं सुझाव रख रहे है। एसोसिएशन अपने वर्गों के लोगों के हितार्थ एवं उनके सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने शिक्षा, सामाजिक परिस्थिति, आर्थिक उन्नति, हक अधिकार एवं आत्म सम्मान के लिये जागरूक रहना होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चेतनलाल राणा, श्री पंचराम बजारे, श्री राकेश कुमार एवं श्री हेमंत भुआर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
एसोसिएशन के महासचिव श्री विजय कुमार रात्रे ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी l
सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के श्रमवीर श्री पंचराम, जूनियर इजीनियर, नेकेनिकल मेंटेनेस से तथा श्री राकेश कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट, सी बी सी प्रचालन को अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की ओर से ब्रोसर एवं नया सवेरा पत्रिका, मिठाई एवं फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही जीवन के हर सुख-दुख में साथ निभाने वाली, श्रमवीरों के जीवन संगिनी का भी इस सम्मान समारोह मे पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में चार चांद लगाते हुए तथागत म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकारों में श्री अनिल साखरे, श्री धनजय मेश्राम, नीतू डोगरे, कमल मेश्राम, अरूण जामुलकर, सुनीता *सुखदेवे, अनिता जामुलकर, प्रवीण डोंगरे, सविता मेश्राम, संगीता मेश्राम, देवानंद मेश्राम ने अपनी सुमधुर आवाजों में गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चेतन लाल राणा, उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश सूर्यवंशी, श्री कुमार भारद्वाज, श्री शशांक प्रसांद, महासचिव श्री विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव श्री परमेश्वर कुर्रे, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार खेलवार, उपकोषाध्यक्ष श्री नरेश चंद्र, जोनल सचिव श्री संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, श्री कालीदास बघेल, श्री उत्तम मंडावी, श्री कुंजलाल ठाकुर, श्री यशवंत नेताम, कार्यकारणी सदस्य श्री एम एम राय, श्री धरमपाल, श्री जीतेन्द्र कुमार भारली, श्री घरम पाल, विभागीय समिति कोक ओवन के अध्यक्ष हेमन्त भुआर्य सहित बड़ी संख्या में लोग के उपस्थित थे।


संचालन विजय कुमार रात्रे और आभार व्यक्त परमेश्वरलाल कुर्रे ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)