- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
सेल-भिलाई स्ट्रक्चरल मिल ने लॉन्ग रेल उत्पादन में रचा इतिहास : अगस्त-2025 में 20,000 टन से अधिक उच्च गुणवता वाली लॉन्ग रेल का उत्पादन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल किया


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल [आरएस एम] ने अगस्त-2025 में 20,000 टन से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली लॉन्ग रेल का उत्पादन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड उत्पादन के साथ ही मिल ने भारतीय रेलवे को एक ही माह में 20 यूरो रेक प्रेषित कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इस उपलब्धि ने भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थिति को भारत के रेल बुनियादी ढांचे की रीढ़ के रूप में और सुदृढ़ किया है।
यह सफलता आरएसएम के कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता, अटूट गुणवत्ता मानकों और समर्पण का परिणाम है। अगस्त माह में रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने न केवल अब तक का सर्वाधिक वेल्डेड पैनल उत्पादन दर्ज किया, बल्कि लॉन्ग रेल के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम स्तर प्राप्त किया है।
लॉन्ग रेल पटरियों का उत्पादन देशभर में सुरक्षित, विश्वसनीय एवं उच्च गति वाली रेलगाड़ियों के संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 20,000 टन से अधिक उत्पादन और 20 यूरो रेक प्रेषण के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान को नई गति दी है व उच्च गति वाले रेल कॉरिडोर्स और मज़बूत फ्रेट नेटवर्क के निर्माण में योगदान देती है।
इस सफलता के केंद्र में संयंत्र प्रबंधन का सशक्त नेतृत्व और सामूहिक टीम वर्क रहा। मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएस) श्री तीर्थंकर दस्तीदार के मार्गदर्शन में मिल ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। उनके साथ महाप्रबंधक (मिल एवं फर्नेस) श्री प्रशांत खोंड, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री वी.एस. विनय कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रशांत लाखे, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री नितिन खरे, महाप्रबंधक (लॉन्ग रेल फिनिशिंग) श्री एम.के. साहू, महाप्रबंधक (आरटीएस) श्री एस. गुप्ता एवं श्री अतुल दुबे, महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री के.वी. शंकर एवं महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री जे.के. वर्मा ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर इस कीर्तिमान को संभव बनाया।
ऑपरेटरों, पर्यवेक्षकों, इंजीनियरों एवं सहायक कर्मचारियों के साथ-साथ आरएसएम, आरटीएस, आरसीएल एवं सेवाओं के विभागों ने चौबीसों घंटे समर्पण के साथ कार्य कर इस सफलता में योगदान दिया। साथ ही संचालन, अनुरक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, लॉजिस्टिक्स एवं सुरक्षा विभागों के अनुशासित सहयोग ने इन उपलब्धियों को और मजबूत किया।
▪️
सेल और आर्ट ऑफ लिविंग ने कार्यकाल के समग्र सशक्तिकरण के लिए समझोता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए : इस अवसर पर सेल के निदेशक [कार्मिक] केके सिंह उपस्थित थे : इनकी उपस्थिति में सेल-प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान [एमटीआई] के कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास]संजय धर और आर्ट ऑफ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया [वीवीकेआई] के अध्यक्ष ब्र. प्रज्ञाचैतन्य ने हस्ताक्षर किए


नई दिल्ली {04 सितम्बर, 2025} स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) और आर्ट ऑफ़ लिविंग ने सेल कार्मिकों के बीच Holistic Well-Being को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौता ज्ञापन को सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. सिंह की उपस्थिति में, सेल – प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री संजय धर और आर्ट ऑफ़ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया (वीवीकेआई) के अध्यक्ष श्री ब्र. प्रज्ञाचैतन्य ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में 03 सितंबर, 2025 को हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर इस सहयोग के तहत, सेल के कार्मिक आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा तैयार किए गए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो भावनात्मक लचीलापन, सचेतनता, नेतृत्व और व्यक्तिगत सशक्तिकरण पर केंद्रित होंगे। ये पहल सेल की एक प्रेरित, भावनात्मक रूप से सक्रिय और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी ने इस अवसर पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और आंतरिक सद्भाव और समग्र विकास के अपने दृष्टिकोण से इस साझेदारी को प्रेरित किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)