- Home
- Chhattisgarh
- ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी के महाप्रबंधक [मानव संसाधन-गैर संकार्य] जेएन ठाकुर से की मुलाकात : मुलाकात का नेतृत्व सेल एससी-एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने किया
‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी- एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी के महाप्रबंधक [मानव संसाधन-गैर संकार्य] जेएन ठाकुर से की मुलाकात : मुलाकात का नेतृत्व सेल एससी-एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने किया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन (पं क्र-6976) के अध्यक्ष एवं सेल एससी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद के नेतृतव में एक प्रतिनिधिमंडल भिलाई इस्पात संयंत्र के श्री जे. एन. ठाकुर जी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) से सौजन्य मुलाकात किये।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) को एसोसिएशन के गतिविधियों, चलाए जा रहे सदस्ता अभियान एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं, विभागीय समितियों के गठन, कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग से प्राप्त सुझावों को अमल में लाते हुए एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
श्री जे एन ठाकर जी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन गैर संकार्य) से भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ आम्बेडकर भवन सेक्टर-6, हेतु किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही भिलाई टाउनशिप में भारत रत्न, डॉ बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी के कृतित्व एवं व्यक्त्तित्त्व को जन सामान्य के बीच पहुंचाने एवं भावी पीढी में पढने एवं सफलता हासिल करने के लिए सतत प्रयत्न करने के लिए प्रेरित करने हेतु डॉ. आम्बेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निर्माण हेतु एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें नगर सेवाएं विभाग, मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों को रक्षा गया है l उपरोक्त कमेटी के मार्गदर्शन एवं देखरेख मे पुस्तकालय व संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा l इस कमेटी की बैठक इसी सप्ताह होगी इस सार्थक पहल के लिए एसोसिएशन ने प्रवंधन को धन्यवाद दिया।
प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी मान श्री जे एन ठाकुर जी महाप्रबंधक, (मानव संसाधन गैर संकार्य) को अवगत कराया, महाप्रबंधक महोदय ने हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही।

प्रतिनिधि मडल में एसोसिएशन की ओर से श्री कोमल प्रसाद अध्यक्ष, श्री विजय कुमार रात्रे, महासचिव, श्री चेतन लाल राणा, कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल कुमार खेलवार, कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। भिलाई इस्पात सयत्र प्रबंधन की ओर से श्रीमती प्रियंका मीणा, वरिष्ठ प्रबंधक, आई आर. श्री शशांक राव सहायक प्रबंधक, आई आर उपस्थित थे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)