- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई विद्यालय एलुमिनियम शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर सम्मान : पूर्व छात्रों ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया
भिलाई विद्यालय एलुमिनियम शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर सम्मान : पूर्व छात्रों ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई विद्यालय एलुमनी तथा आंचलिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई निवास स्थित काॅफी हाउस के हाल में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक दिवस के प्रणेता, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित से हुई। समारोह में भिलाई विद्यालय में कार्यरत रहे वरिष्ठ शिक्षकों—पूर्व प्राचार्य श्री एम.के. तिवारी, अध्यापक श्री आई.जे. मैसी, पूर्व प्राचार्या श्रीमती पुष्पलता बंसल तथा पूर्व उप प्राचार्या श्रीमती रागिनी पुरंदरे को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह , ड्राई फ्रूट्स पैकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्रों ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन की यादों को साझा कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
इसी क्रम में, महिला महाविद्यालय भिलाई की वर्तमान प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग की प्रथम प्राचार्या डॉ. रिचा ज्योतिन्द्र ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में श्री तिवारी ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर छात्रों द्वारा किया गया यह स्मरण उनके लिए प्रेरणादाई औषधि है। डॉ. संध्या ने उपस्थित वरिष्ठ छात्रों की सक्रियता और ऊर्जा को अनुकरणीय बताया। वहीं, डॉ. रिचा ठाकुर ने संगीत महाविद्यालय को निरंतर प्रगति पथ पर ले जाने और कला के इच्छुक छात्रों को उचित मंच उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए शासनिक प्रयास से जल्दी ही पूर्ण होने उम्मीद जाहिर की है।
समारोह में भिलाई विद्यालय एलुमनी के चेयरमैन श्री नेतराम अग्रवाल और अध्यक्ष श्री नरेश खोसला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विशेष रूप से उपस्थित प्रतिभागियों में भिलाई विद्यालय एलुमनी से श्री इंद्र दत्त मित्तल, राम समुझ कनोजिया, रविन्द्र देब नाथ, पारोही प्रसाद, प्रभात वर्मा, किशोर पटनायक, पी बासव किशोर, कांतिलाल वर्मा, आर.एस. प्रसाद, दक्षिणामूर्ति, श्रीमती गीता साठे, श्रीमती गीता उपाध्याय सहित शिवशंकर साहू, तपन नाथ, डी.एस. विद्यार्थी, दीपक गजभीये, वेद प्रकाश चौधरी, सुनील फड़के, एस.एन. बिस्वास, गोविंद पाल, के.एफ. एंथोनी, अंतर्यामी नायक, यशवंत साहू , एन के अचिन , शेर ए बशीर तथा पी. वालसन , रूतेन्द पाण्डेय के साथ काफी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित थे।
संचालन राजेंद्र नायडू और आभार व्यक्त जावेद हसन ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)