- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की दृष्टि से 17 सितम्बर, 2025 विश्वकर्मा पूजा के दिन किसी भी प्रकार के विजिटर्स पास जारी नहीं किये जायेंगे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की दृष्टि से 17 सितम्बर, 2025 को होने वाले विश्वकर्मा पूजा में संयंत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों तथा आंगतुकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। अतः संयंत्र प्रबंधन ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर विश्वकर्मा पूजा के दिन अर्थात 17 सितम्बर, 2025 को किसी भी बाहरी अतिथि/पंडित/आगंतुक को संयंत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। साथ ही आयोजकों को यह सलाह दी जाती है कि पंडित की व्यवस्था केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों में से ही की जाये।
इस प्रकार बीएसपी प्रबंधन ने परिपत्र के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि संयंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वकर्मा पूजा में 17 सितम्बर, 2025 को विजीटर्स पास पूर्णतः प्रतिबंधित होगा और 17 सितम्बर, 2025 को किसी भी प्रकार के विजीटर्स पास जारी नहीं किया जायेगा। अतः लोगों से अपील है कि विश्वकर्मा पूजा में व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। आप सभी पर भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद बना रहे।
▪️
भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत 91 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण : शिविर का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. एम. रवींद्रनाथ ने किया : इस अवसर पर डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, मौली चक्रवर्ती, स्मिता गिरी, पूनम कुमार और श्रीमती रेणुका रविंद्रनाथ उपस्थित हुए


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महिला समाज की महिला संविदा कर्मचारियों के लिए ‘मिशन लक्ष्मी’ के सीएसआर विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भिलाई महिला समाज की महिला संविदा कर्मचारियों के लिए ‘मिशन लक्ष्मी‘ के अंतर्गत एक व्यापक निःशुल्क शैक्षणिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में किया गया।
शिविर का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवीन्द्रनाथ एम. द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्षगण श्रीमती मोली चक्रवर्ती, श्रीमती स्मिता गिरी, श्रीमती पूनम कुमार, श्रीमती रेणुका रविन्द्रनाथ की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुरक्षा शाखा, रांची के कार्यपालक निदेशक की पत्नी श्रीमती निशा श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती अपर्णा चन्द्रा सहित भिलाई महिला समाज की कार्यकारिणी सदस्य महासचिव श्रीमती सोनाली रथ, सह सचिव श्रीमती दीपान्विता पॉल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन तथा सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी ने महिलाओं को स्त्रीरोग व स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक होने तथा समय पर उपचार कराने हेतु प्रेरित किया।
षिविर में कुल 91 महिला कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्त्री रोग निदान, प्रजनन अंगों के कैंसर, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के चिकित्सा परामर्शदाताओं द्वारा महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त में हीमोग्लोबिन, शुगर की मात्रा की जांच और पेप स्मेअर की जांच की गई।
शिविर के दौरान एनीमिया, स्त्री रोग और कैंसर संबंधित विषयों पर शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें चिकित्सकों की टीम ने महिला कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और एनीमिया, कैंसर व टीकाकरण संबंधित शंकाओं का समाधान किया। इस कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी के साथ अन्य गतिविधियाँ भी शामिल की गईं, जिसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी के 25 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नामांकित 91 महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही 87 रक्त नमूनों का संकलन, 20 पैप स्मीयर परीक्षण तथा आवश्यक दवाइओं का वितरण किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को शीतल जल और स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की एडीएमओ डॉ. माला चौधरी ने बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य, टीकाकरण व जीवनशैली के विषय में जानकारी दी। एसीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ प्रभदीप कौर ने सतत स्वास्थ्य परीक्षण, स्तन व प्रजनन अंगों के कैंसर के लक्षण, जांच, बचाव और सजगता के बारे में बताया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की आहार विषेषज्ञ श्रीमती परोमिता दासगुप्ता ने खानपान में संतुलित आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
‘मिशन लक्ष्मी‘ व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रविन्द्रनाथ के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ एस मुखर्जी, डॉ उदय कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ मनीषा कांगो के नेतृत्व में किया गया। शिविर के आयोजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के चिकित्सकगण एवं नर्सिंग स्टाफ, सीएसआर विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सहित भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।


कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. मनीषा कांगो ने स्वागत भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुश्री शशि सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एम एंड एचएस) श्रीमती लता मिश्रा ने किया।
▪️
सेल एथलेटिक्स अकादमी के युवाओं ने बाजी मारी : बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक : विजेता खिलाडियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] पवन कुमार ने सम्मानित किया : इस अवसर पर संदीप माथुर, जेएन ठाकुर, अमूल्य प्रियदर्शी, सौमिक डे, राजेंद्र प्रसाद, अभिजीत भौमिक और सेल एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षक अनिरुद्ध उपस्थित थे


भिलाई इस्पात संयंत्र के सेल एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा 05 से 07 सितंबर 2025 तक बिलासपुर स्थित बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सब-जूनियर एवं अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त कर भिलाई का नाम रौशन किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर 12 सितम्बर 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने खिलाडियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-नॉन वर्क्स) श्री जे एन ठाकुर, महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एसीसीए) श्री राजेन्द्र प्रसाद, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-एसआरजी) श्री अभिजीत भौमिक तथा सेल एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षक श्री अनिरूद्ध उपस्थित थे।
श्री पवन कुमार ने इस्पात भवन अपने कार्यालय में विजेता खिलाडियों को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई दी और आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भिलाई का नाम रौशन करने के लिए अपनी शुभकामनायें दी।
22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आलोक सागर (अंडर-18) – 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, यमन लाल (अंडर -16) – 80 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक, देवानंद साहू (अंडर -18) – 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, पोषण लाल (अंडर -18) – हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक, विशेष सिदार (अंडर -18) – 110 मीटर हर्डल में रजत पदक, हाई जंप में कांस्य पदक, अनुराग एक्का (अंडर -18) – हेप्टाथलन में कांस्य पदक, विकास निषाद (अंडर -18) – 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक, प्रांजल यादव (अंडर -18) – 1000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, नीरज कुमार (अंडर-16) – पेंटाथलन में चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई में सेल एथलेटिक्स अकादमी का संचालन किया जाता है। इस अकादमी में इन बच्चों ने 17 दिसम्बर 2024 में अकादमी को ज्वाइन किया है और यह प्रतियोगिता इन खिलाड़ियों के लिए पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता थी.

यह भिलाई के लिए गर्व का विषय है कि सेल एथलेटिक्स अकादमी के बच्चों ने भिलाई और दुर्ग जिले का नाम रौशन किया है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)