- Home
- Chhattisgarh
- ‘बोलबम सेवा समिति’ के तत्वावधान में नवरात्रि महापर्व की तैयारी जोरों से चल रही है : समिति के संस्थापक एवं नवरात्रि पर्व के संयोजक दया सिंह ने विगत दिनों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय को महापर्व का निमंत्रण दिया और इस माता की आराधना में शामिल होने का निवेदन किया
‘बोलबम सेवा समिति’ के तत्वावधान में नवरात्रि महापर्व की तैयारी जोरों से चल रही है : समिति के संस्थापक एवं नवरात्रि पर्व के संयोजक दया सिंह ने विगत दिनों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय को महापर्व का निमंत्रण दिया और इस माता की आराधना में शामिल होने का निवेदन किया


भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘बोलबम सेवा समिति’ के तत्वावधान में आयोजित भिलाई के खुर्सीपार में नवरात्रि पर्व की भव्य तैयारी चल रही है. माता आगमन की तैयारी के साथ साथ प्रदेश के गणमान्य विशिष्टजनों को समिति के संस्थापक व अध्यक्ष एवं नवरात्रि पर्व के संयोजक दया सिंह द्वारा बीते दिनों रायपुर जाकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को माता के दरबार में माता आराधना में शामिल होने का निमंत्रणपत्र ससम्मान देते हुए, नौ दिन तक चलने वाली नवरात्रि पर्व की रूप रेखा से भी अवगत कराया. इसी क्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय को भी निमंत्रण दिया. दया सिंह ने इसके पूर्व सबसे पहले भगवान श्रीश्री गणेशजी को निमंत्रण पत्र अर्पित किया.
दया सिंह ने कहा कि 9 दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि आयोजन में छतीसगढ़ राज्य के हर जिले के भक्तजन सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)