- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [धमतरी] के सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत नवदीप का 88 वर्ष [जन्म 1 जुलाई, 1937] की आयु में निधन
छत्तीसगढ़ [धमतरी] के सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत नवदीप का 88 वर्ष [जन्म 1 जुलाई, 1937] की आयु में निधन

👉 • सुरजीत नवदीप
[ जन्म 1 जुलाई, 1937 : निधन 15 सितम्बर, 2025 ]
छत्तीसगढ़ : धमतरी [छत्तीसगढ़ आसपास]
हास्य व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि सुरजीत नवदीप ने बीते कल रात्रि 9.00 बजे नगर के उपाध्याय नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली. आज सुबह 9.00 बजे धमतरी [कॉल टैक्स पेट्रोल पंप के पीछे, डाक बंगला वार्ड] में अंतिम दर्शन के बाद, उनके निवास से गुरुद्वारा होते हुए दोपहर 2.00 बजे मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी. ‘नवदीप’ स्वतंत्र लेखन और साहित्य सेवा में अंतिम समय तक सक्रिय रहे. इनका नाम हिंदी हास्य व्यंग्य कविता में सम्मानपूर्वक लिया जाता है. देश की तमाम प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो एवं दूरदर्शन में निरंतर रचनाओं का प्रकाशन/प्रसारण होता रहा है. देश के अनेक मंचों से अपनी चुटीले व्यंग्य लेखनी शैली, व्यंग्यात्मक टिप्पणी और मंचीय उपस्थिति से अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी.
सुरजीत नवदीप का जन्म 1 जुलाई 1937 को भवलदीन पंजाब [अब ये पाकिस्तान] में हुआ. इनकी शिक्षा एमए [हिंदी], बीएड और सीपीडी है. शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए. ‘नवदीप’ की प्रकाशित कृति-
‘लाजवंती का पौधा’ {उपन्यास}, ‘हवाओं में भटकते हाथ’ {काव्य संग्रह}, ‘कुर्सी के चक्कर में’ {काव्य संग्रह}, ‘शब्दों का अलाव’ {काव्य संग्रह}, ‘आँसू हँसते हैं रावण कब मरेगा’? {काव्य संग्रह}, ‘खाओ पीयो खिसको’ {काव्य संग्रह} और ‘बुढ़ापा जिंदाबाद’ {काव्य संग्रह}.
सुरजीत नवदीप को प्राप्त सम्मान-
राजभाषा स्वर्ण जयंती समारोह [भद्रावती, कर्नाटक]/मेट्रो रेलवे [कोलकाता]/छत्तीसगढ़ राजभाषा प्रचार समिति [रायपुर]/स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड [कोलकाता]/नेशनल थर्मल पावर [तेलचर अंगुल, उड़ीसा]/छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मेलन [रायपुर]/छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति साहित्य सम्मान [बेमेतरा]/राष्ट्रभाषा कार्यान्वयन समिति [सेंट्रल बैंक रायपुर]/लायंस क्लब, रोटरी क्लब, फ्रेंड्स क्लब [धमतरी] और भी अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाएं. आप ‘छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग’ के सदस्य भी रहे.
🕉 शांति
शत् शत् नमन
• ‘छत्तीसगढ़ आसपास’
[लोक शिक्षण-लोक जागरण की पत्रिका]
• ‘आरंभ’
[प्रगतिशील एवं जन विचारधारा की साहित्यिक संस्था]
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)