- Home
- Chhattisgarh
- उपलब्धि : ‘शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़-रायपुर के कवि रामचंद्र श्रीवास्तव को ‘विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मानोपाधि’ से सम्मानित किया गया
उपलब्धि : ‘शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल’ द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़-रायपुर के कवि रामचंद्र श्रीवास्तव को ‘विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मानोपाधि’ से सम्मानित किया गया
रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास]
साहित्य के प्रति समर्पित राजधानी के सम्मानित कवि एवं गीतकार रामचन्द्र श्रीवास्तव ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देवनागरी लिपि के संरक्षण, हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार-प्रसार, नेपाल-भारत के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक सम्बन्ध विकास तथा साहित्यिक प्रतिभा प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस (14 सितंबर 2025) के अवसर पर “विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 265 कवि व कवयित्रियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कवि-कवयित्रियों की रचनाओं का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किया जाता है। जिसमें रामचन्द्र श्रीवास्तव की कविता को भी उत्कृष्ट घोषित किया गया। साहित्य सृजन के प्रति उनकी क्रियाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मानोपाधि से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन, नेपाल वर्षों से साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने रामचन्द्र श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई तथा मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी कविताओं में समाज को रूपांतरित करने की साहित्यिक क्षमता दिखाई देती है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)