- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन : महा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कहा कि “भाषा केवल विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति का नहीं होता, बल्कि लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के लिए भी जरूरी है” : हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मिश्र ने कहा कि “हिंदी के विकास और विस्तार के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होकर अपने आप से शुरुआत करनी होगी”
भिलाई महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन : महा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कहा कि “भाषा केवल विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति का नहीं होता, बल्कि लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के लिए भी जरूरी है” : हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मिश्र ने कहा कि “हिंदी के विकास और विस्तार के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होकर अपने आप से शुरुआत करनी होगी”

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा माँ सरस्वती के पूजन- वंदन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा भाषा केवल विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के लिए भी बहुत जरूरी है। हिंदी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक समूचे भारत को एक सूत्र में बांधती है। हिंदी भाषा के विकास में ही हमारा विकास निहित है।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा हिंदी दिवस की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ हुई थी कि हिंदी को पूरे देश विदेश में प्रचारित प्रसारित किया जा सके और लोगों को हिंदी भाषा में बोलने के लिए प्रेरित किया जा सके। हिंदी के विकास और विस्तार के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होकर अपने आप से शुरुआत करनी होगी और लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करना होगा। हमें अपनी मातृभाषा को उस मुकाम पर पहुंचना है। ताकि फिर कभी हिंदी के उत्थान के लिए हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता ना पड़े.
इस अवसर पर छात्राओं ने काव्य- पाठ, भाषण स्पर्धा, श्रुतलेखन जैसी गतिविधियों में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बीएससी संकाय की चांदनी खरसन, यामिनी गोंड तथा बी.ए. संकाय से राजेश्वरी, डिंपल गुप्ता, आभा केसरिया, शिवानी बिस्वाल, अनुष्का सिंह, भूमि राजपूत, तरुणी, स्नातकोत्तर छात्रा भूमिका साहू इत्यादि छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बड़े उल्लास पूर्वक भाग लिया.
इस अवसर पर डॉ. रूपम अजीत यादव (विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान) , डॉ. राजश्री चंद्राकर (प्राध्यापक गृह विज्ञान), डॉ. भावना पांडे (विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी ),डॉ. सरिता नितिन जोशी (प्रभारी- कला संकाय), डॉ. भारती वर्मा (विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय), डॉ. राजश्री शर्मा (प्राध्यापक वाणिज्य संकाय), डॉ. एम. माधुरी देवी (प्राध्यापक वाणिज्य संकाय), डॉ. निधि मोनिका शर्मा ( प्राध्यापक वाणिज्य संकाय),डॉ. सुकन्या घोष (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग) तथा अन्य विभाग से आए अनेक प्राध्यापक एवं विभिन्न संकायों की छात्राएं बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

संचालन बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मैत्रयी मेश्राम और आभार व्यक्त हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता मिश्र ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)