- Home
- Chhattisgarh
- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का चीरहरण किया है, Congress पर भड़के विधायक अजय चंद्राकर
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का चीरहरण किया है, Congress पर भड़के विधायक अजय चंद्राकर
6 months ago
205
0
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का आबकारी समेत अन्य घोटालों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के चीरहरण का काम किया. इन घोटालों में कांग्रेस नेताओं के नाम दिख रहे हैं. जांच को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रही है.
छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देशभर में SIR की शुरुआत हो चुकी है. निर्वाचन के SIR का निर्णय को स्वागत करता हूं. SIR होने से लोगों का काम आसान होगा. वहीं CGPSC घोटाला मामले में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के घोटाले याद करने में परेशानी होती है.
कांग्रेस में नई लीडरशिप को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस और संगठन कभी संभव नहीं. कांग्रेस में कहने भर के नेता है. वे झोंके की तरह आए, आंधी की तरह चले गए. छग बनने से लेकर आज तक यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस में कितनी हैसियत के नेता है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)