- Home
- Chhattisgarh
- कन्या पूजन और धार्मिक अनुष्ठान : ‘दिव्य अनुभूति विद्यालय’ के शाला प्रांगण में नन्हीं बच्चियों को दुर्गा का रूप देकर पारंपरिक ढंग से विधि-विधान से पूजन किया गया
कन्या पूजन और धार्मिक अनुष्ठान : ‘दिव्य अनुभूति विद्यालय’ के शाला प्रांगण में नन्हीं बच्चियों को दुर्गा का रूप देकर पारंपरिक ढंग से विधि-विधान से पूजन किया गया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भारतीय संस्कृति मे बेटियों को दुर्गा का रूप दिया गया है दिव्य अनुभूति विद्यालय के संचालक जयप्रकाश घनघोरकर ने शाला प्रांगण में नन्ही बच्चियों को दुर्गा का रूप देकर उनका पूजन कराया।
कन्या पूजन एक पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठान है।
शाला प्रांगण में आए हुए अतिथियों ने कन्याओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। संचालक जयप्रकाश घनघोरकर ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन मेंकन्याओं के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करना चाहिए ।
“नवरात्रि के पावन अवसर पर हम माता दुर्गा हमे उनकी शक्ति, सौंदर्य और मासूमियत हमें प्रेरित करती है और हमें उनकी पूजा करने का अवसर मिलता है।
नन्हीं बच्चियों ने शानदार डांडिया प्रस्तुत कर सबको मनमोहन लिया।
बच्चियों का पूजा कर उन्हें खीर खिलाकर उन सभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।



इस अवसर पर प्राचार्य माधुरी वर्मा प्रभारी अन्नपूर्णा संचालक जयप्रकाश घनघोरकर रूपेश्वरी साहू गिरिजा जंघेल ममता पांडे अनीता शर्मा विद्या मैडम मंजूलता जंघेल रोहनी जंघेल तिलेश्वरी साहू चित्रलेखा साहू एवं आए हुए अतिथियों में हरिभूमि के संपादक संदीप उपाध्याय निशिकांत शर्मा समाजसेवी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक पूर्व पार्षद प्रमिला दुबे शारदा गुप्ता कन्हैयासोनी डॉ प्रदीप चौधरी महेंद्र शर्मा सर्वेश ब्रिजपुरिया पूर्व पार्षद शोभु राम साहु रूप राम साहू सहित प्रमुख समाजसेवी उपस्थित थे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)