- Home
- Chhattisgarh
- ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ : सार्वजनिक दशहरा उत्सव का शानदार 30वां वर्ष : समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे 55 फीट ऊंचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ : सार्वजनिक दशहरा उत्सव का शानदार 30वां वर्ष : समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे 55 फीट ऊंचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई में नवरात्रि के पश्चात युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल,भिलाई के तत्वावधान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीया ग्रुप के वाइस चैयरमेन नवीन केडिया होंगे.
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के अध्यक्ष एवं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के संयोजक चन्ना केशवलू ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि-

👉 • चन्ना केशवलू
अध्यक्ष एवं संयोजक ‘सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति’
इस दशहरा महोत्सव में 55 फीट ऊँचा रावण, 50 सिर वाला कुंभकरण और 50 फीट ऊँचा मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा साथ ही आंध्र प्रदेश काकीनाडा की सुप्रसिद्ध भव्य आतिशबाजी एवं IPL स्तर की आतिशबाजी दर्शकों के लिए आयोजित की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम JAY’S COLLECTIVE BAND की मनोरंजक प्रस्तुति और 8000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था कार्यक्रम को और भी भव्य बना रही है।साथ में स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी चार विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमन सिंह जी (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़), श्री गजेन्द्र यादव जी (कैबिनेट मंत्री), श्री विजय बघेल जी (दुर्ग सांसद), श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी,पूर्व विधान अध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर जी (दुर्ग ग्रामीण विधायक), श्री रिकेश सेन जी (वैशाली नगर विधायक),दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे.
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ एवं ‘सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति’ ने नगरवासियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)