- Home
- Chhattisgarh
- ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में 55 फीट रावण का दहन : भव्य रावण दहन का यह आयोजन विगत 30 वर्षों से किया जा रहा है, इस वर्ष कार्यक्रम में 60 हजार लोगों की मौजूदगी में रावण दहन हुआ
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में 55 फीट रावण का दहन : भव्य रावण दहन का यह आयोजन विगत 30 वर्षों से किया जा रहा है, इस वर्ष कार्यक्रम में 60 हजार लोगों की मौजूदगी में रावण दहन हुआ

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
भिलाई [हाईस्कूल दशहरा मैदान] में ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में सत्य पर असत्य का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया.

इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नवीन केडिया जी वाइस चेयरमैन केडिया ग्रुप ने की, जबकि दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।स्वागत भाषण में अध्यक्ष ने दशहरा पर्व पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्माननीय जनता को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
वैशाली नगर के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन जी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी ,छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्र जी सम्माननीय अतिथि के रूप में केडिया ग्रुप से श्री श्याम मूर्ति राजू जी ,श्री वेदांत मित्तल जी ,भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी और श्री योगेश पांडेय जी डायरेक्टर महावीर डेवलपर्स विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इस वर्ष विशेष आकर्षण ट्रस लाइटिंग एवं आतिशबाजी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विशेष रहा।
कार्यक्रम में महत्वपूर्ण आकर्षण में 55 फीट ऊँचा रावण, 50 फीट ऊँचा कुंभकरण और 50 फीट ऊँचा मेघनाथ के पुतले आकर्षण का केन्द्र रहे । साथ ही, आंध्र प्रदेश काकीनाडा की सुप्रसिद्ध भव्य आतिशबाजी एवं IPL स्तर की आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। JAY’S COLLECTIVE BAND की शानदार प्रस्तुति ने महोत्सव की भव्यता और बढ़ा दी।बैंड एवं संगीत कारों ने भक्तों का मन मोह लिया ।आयोजन समिति के सदस्य जी अमर ,प्रकाश राव,बी .पदभ नादम,रवीन्द्र सिंह,रमेश कुहिकर,प्रीतम साहू,टी शंकर,सुदीपधर दीवान,ब्रह्मा नायडू,मरिया दास,आर प्रसंगी ,टी शिवा,के केशव,वेंकट,बी तुलसी राव,वेणु गोपाल,जे पी राजू,बृजेश,राहुल,आदित्य गावले,हिमांशु साहू,मदन राय,बी प्रसाद,रवेंदर ,अभय ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)