- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन : लेखक वीरेंद्रनाथ सरकार की बांग्ला कृति ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ [एक अभागन की स्वर्ग रचना] का विमोचन कार्यक्रम परिवार वालों ने ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में किया
विमोचन : लेखक वीरेंद्रनाथ सरकार की बांग्ला कृति ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ [एक अभागन की स्वर्ग रचना] का विमोचन कार्यक्रम परिवार वालों ने ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में किया

👉 • ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ के इस बांग्ला कृति में 27 कहानी, रम्य रचना और आलेख है. लेखक वीरेंद्रनाथ सरकार के इस पुस्तक में किशोर अवस्था की कुछ असफल प्रेम कहानियां, ग्राम्य जीवन को रेखांकित करती कहानी के अलावा भूत-प्रेत एवं ‘सुंदरबन’ के शेरों पर लिखी कहानियां है.

👉 • वीरेंद्रनाथ सरकार का परिवार ने कृतिकार का अभिवादन किया
भिलाई [भिलाई निवास : इंडियन कॉफी हाउस के सभागार] : विगत दिनों ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में विचारवान कवि लेखक की प्रथम बांग्ला कृति ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

▪️
विमोचन के पश्चात वीरेंद्रनाथ सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया कि-

• [बाएँ से] लेखक वीरेंद्रनाथ सरकार, ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की सभापति श्रीमती बानी चक्रवर्ती और श्रीमती सरकार
मेरे ज़हन में यह बात वर्षों से थी कि मैं अपनी आत्मकथा या यूँ कहें मेरे जीवनी की अंतर्मन की बातें साहसिकता के साथ लिख सकूँ और लिखा, जो आपके पास है ‘अभागीर स्वर्ग रचना’. मैंने इस पुस्तक में शोषित पीड़ित, अवहेलित तथा सर्वोपरि राजनैतिक शिकार एक जाति पर कहानी लिखी. बचपन में खोये एक बालक की व्यथा पर लिखी कहानी, जिसमें विधवा माँ ने कैसे अपने तीन पुत्रों के साथ देश विभाजन को देखा. भारत सरकार द्वारा बसाए गए गाँव और वहाँ बसे कैंप की संघर्षपूर्ण जिंदगी. क्या उस अभागन माँ का सपना साकार हुआ? क्या उस माँ ने स्वर्ग रचना कर पाई? कहानी की मूल आत्मकथा के अंत का क्या हुआ, आपको इस कृति को पढ़ना होगा!
27 कहानियों से पुष्पित ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ में कुछ आलेख भी है, जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों तथा आध्यात्मिक एवं विज्ञान पर आधारित विचार/लेख भी हैं.

👉 [विमोचन के अवसर पर बाएँ से] पल्लव चटर्जी, बृजेश मल्लिक, वीरेंद्रनाथ सरकार, प्रकाशचंद्र मण्डल, आलोक कुमार चंदा और पं. बासुदेव भट्टाचार्य

👉 • विमोचन के अवसर पर सभागार में उपस्थित प्रबुद्धजन और ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के सदस्यगण

👉 • ‘बंगीय साहित्य संस्था’ की उप सभापति सुप्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री श्रीमती स्मृति दत्त कृति ‘अभागीर स्वर्ग रचना’ पर उद्बोधन देते हुए…
[ • रिपोट प्रस्तुति : लेखक वीरेंद्रनाथ सरकार से बातचीत पर आधारित प्रदीप भट्टाचार्य की रपट : फोटो सौजन्य लेखक से उपलब्ध ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)