- Home
- Chhattisgarh
- साहित्य अंकुर सम्मान : छत्तीसगढ़ [बेमेतरा] के उमराव सिंह वर्मा को ‘प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ई-काव्य समागम में ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से सम्मानित किया गया : इस अवसर पर 10 अन्य साहित्यकारों को भी ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से नवाजा गया.
साहित्य अंकुर सम्मान : छत्तीसगढ़ [बेमेतरा] के उमराव सिंह वर्मा को ‘प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ई-काव्य समागम में ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से सम्मानित किया गया : इस अवसर पर 10 अन्य साहित्यकारों को भी ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से नवाजा गया.

👉 • उमराव सिंह वर्मा के अलावा ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से सम्मानित होने वाले रचनाकार- अनन्या मिश्रा ‘एनी’ [कुशीनगर, उत्तरप्रदेश], उमेंद्र ‘निराला’ [सतना, मध्यप्रदेश], रंजीत कोच [जोरहाट, असम], विशाल शर्मा [एटा, उत्तरप्रदेश], ममता शर्मा [अटेली, हरियाणा], सुश्री नम्रता ठाकरे [एटा, उत्तरप्रदेश], राहुल सिंह परिहार [आगरा, उत्तरप्रदेश], सुश्री तनुजा मिश्रा [आगरा उत्तरप्रदेश] और नमो नारायण दीक्षित [कानपुर उत्तरप्रदेश]
बेमेतरा : बीते दिनों हरियाणा [नारनौल, जिला-महेंद्रगढ़] के पं जीकृत संस्था ‘प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट’ द्वारा राष्ट्रीय ई-काव्य समागम का आयोजन किया गया. शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से सैकड़ों कवियों ने भाग लिया. उत्कृष्ट काव्य सृजनात्मक एवं साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिवर्ष ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाता है.
छत्तीसगढ़ [बेमेतरा] के उमराव सिंह वर्मा निरंतर लेखन विधा से जुड़ें हैं. इस आयोजन में 10 रचनाकारों में से उनका भी निर्णायक समिति ने चयन किया और ‘साहित्य अंकुर सम्मान’ से सम्मानित किया गया.
‘प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट’ के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और साहित्यिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओशिन शुक्ला ‘साक्षी’ ने इस सम्मान से प्राप्त उमराव सिंह वर्मा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बोले कि आप साहित्यिक क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करें.

[ • ये जानकारी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए उमराव सिंह वर्मा ने दी ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)