• Chhattisgarh
  • • छत्तीसगढ़ आसपास • संयंत्र की खबरें…

• छत्तीसगढ़ आसपास • संयंत्र की खबरें…

5 months ago
241

▪️
एमआरडी ने एक ही दिन में 108 स्लैग वाहनों के प्रेषण कर रचा नया कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मटेरियल रिकवरी विभाग [एमआरडी] ने स्लैग प्रबंधन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए उत्कृष्ट प्रचालन क्षमता का परिचय दिया है। 29 सितम्बर 2025 को एमआरडी ने एक ही दिन में 108 वाहनों में स्लैग की बिक्री एवं प्रेषण सफलतापूर्वक कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया।
यह उपलब्धि हाल ही में प्रारंभ किए गए अतिरिक्त कैनाल गेट के माध्यम से संभव हो सकी, जिसे कुछ माह पूर्व सीईडी, इंस्ट्रूमेंटेशन, सी एंड आईटी तथा मैकेनिकल सर्विसेज विभागों के समन्वित प्रयासों से परिचालन प्रक्रिया में शामिल किया गया था। इस गेट की उपलब्धता से निष्कासन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे एमआरडी अब अधिक मात्रा में स्लैग का तीव्र एवं कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्षम हुआ है।
एलडी स्लैग का कुशल प्रबंधन और निष्पादन न केवल इस्पात उत्पादन की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह परिपत्र अर्थव्यवस्था (सर्कुलर अर्थव्यवस्था) की दिशा में संयंत्र के प्रयासों को भी सशक्त बनाता है। एमआरडी ने रिकॉर्ड स्लैग प्रेषण कर अपशिष्ट को संसाधन में बदलने की बीएसपी की जिम्मेदार, सतत और पर्यावरण-संवेदी संचालन की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस उपलब्धि को एमआरडी ने सामग्री प्रबंधन के विपणन विभाग, सीआईएसएफ तथा अन्य सहयोगी इकाइयों का समन्वित प्रयासों से हासिल किया।
मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) श्री तुषार कांत ने कहा कि अतिरिक्त कैनाल गेट के परिचालन में आने से मिल की कार्यप्रणाली में और अधिक सुदृढ़ता सुनिश्चित हुई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब विभिन्न इकाइयाँ एक साझा लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास करती हैं, तो असाधारण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। महाप्रबंधक (एमआरडी-प्रचालन) श्री आलोक माथुर और उनकी टीम ने जमीनी स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान कर इस उपलब्धि को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री सुशील कुमार ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि एमआरडी बिरादरी ने अपनी एकाग्रता, समन्वय और दृढ़ संकल्प के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलकर नये मिल के पत्थर रचे जा सकते है।

•••
▪️
राजहरा माइंस अस्पताल में 16वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : इस एक दिवसीय शिविर में 620 से अधिक परामर्श प्रदान किया गया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में 01 अक्टूबर 2025 को 16वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 620 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच, उपचार के साथ 16 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन और 12 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया।
शिविर के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहायक अधिकारियों एवं कार्मिकों में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. चित्रा सुनोव (नेत्र रोग), डॉ. प्राची मेने (कान, नाक एवं गला रोग), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. कौशिक किशोर (पीडियाट्रिक), डॉ. निशा ठाकुर (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. शशांक अग्रवाल (त्वचा रोग), डॉ. निलेश चंद्रा (पेन मैनेजमेंट), श्रीमती संध्या शर्मा (कनिष्ठ प्रबंधक), श्रीमती श्वेता शर्मा (फिजियोथेरेपी), श्रीमती सुरजा जयप्रसाद (नर्सिंग स्टाफ), डी.एन.बी. डॉ. सारिपुत्ता (अस्थि रोग), डी.एन.बी. डॉ. सुनील सिसोदिया (मेडिसिन), डी.एन.बी. डॉ. तनया (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डी.एन.बी. डॉ. अनुज (नेत्र रोग), डी.एन.बी. डॉ. सौम्या (ईएनटी) तथा श्री कलोल (रेडियोलॉजी तकनीशियन) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल चिकित्सालय के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस अस्पताल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
राजहरा माइंस अस्पताल में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. निशा ठाकुर ने परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं डॉ. कौशिक किशोर ने रेबीज के रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए घावों की उचित देखभाल और समय पर टीकाकरण की अहमियत पर जोर दिया।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ उदय कुमार के मार्गदर्शन में तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, कार्मिक अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से इस स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

•••
▪️
दूरसंचार विभाग में ‘सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह’ का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दूरसंचार विभाग में ‘सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह’ मनाया गया। कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य परिवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सप्ताह भर सुरक्षा विषयक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।
“सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह” का शुभारंभ 19 सितम्बर 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्री डी. सतपथी के मुख्य आतिथ्य तथा महाप्रबंधक (दूरसंचार) श्री प्रकाश की अध्यक्षता में सुरक्षा ध्वज फहराकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विभागीय सुरक्षा अधिकारी व वरिष्ठ प्रबंधक श्री एस. भट्टाचार्य ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई और विभागीय सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी भी दी।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में क्विज़, पोस्टर, स्लोगन, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अग्निशामक यंत्रों के प्रदर्शन, प्राथमिक उपचार तथा लाइफस्टाइल डिज़ीज़ पर कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। विभाग द्वारा हिंदी के प्रचार–प्रसार के उद्देश्य से उपरोक्त प्रोत्साहन सप्ताह में सभी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं पूर्णतः हिंदी में आयोजित की गयीं।
“सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह” का समापन समारोह 23 सितम्बर 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) श्री टी. के. कृष्ण कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) श्रीमती यु. व्ही. सुभद्रा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं दूरसंचार विभाग के उत्कृष्ट सुरक्षा कार्मिक और उत्कृष्ट सुरक्षा ठेका श्रमिकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक (दूरसंचार) श्री एच. आर. सिरमौर के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (दूरसंचार) श्री संदीप यादव व श्री गिरिराज देशमुख द्वारा किया गया।

•••
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘वार्षिक पुरुस्कार वितरण एवं राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह’ का आयोजन : मुख्य अतिथि थे,भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र

भिलाई इस्पात संयंत्र [संपर्क व प्रशासन राजभाषा विभाग] द्वारा 04 अक्टूबर, 2025 को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयंत्र के समस्त कार्यपालक निदेशकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर संयंत्र के विभाग प्रमुखगण एवं उच्चाधिकारीगण, विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारीगण, राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेतागण तथा निर्णायकगण एवं बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी कार्मिकगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री चित्त रंजन महापात्र ने वार्षिक पुरस्कारों के क्रम में अपने विभागों एवं अंचलों में हिंदी में कामकाज को प्रोत्साहन के लिए ‘राजभाषा उन्नायक सम्मान’ कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) श्री तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटरिंग प्लांट्स) श्री अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) श्री टी. के. कृष्ण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री सुनील सिंगल, मुख्य महाप्रबंधक (बार एण्ड रॉड मिल) श्री योगेश शास्त्री, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) श्री उत्पल दत्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री देबदत्त शतपथी को प्रदान किया।
इस अवसर पर हिंदी में श्रेष्ठ कार्य के लिए 20 कार्मिकों को “विशिष्ट सेवा सम्मान’ तथा संयंत्र के 10 कार्यालयों को ‘राजभाषा समूह/कार्यालय पुरस्कार’ प्रदान किया गया। ‘निदेशक प्रभारी, राजभाषा वैजयंती’ पुरस्कार, खदान क्षेत्र में ‘राजहरा लौह अयस्क समूह’ को, संकार्य क्षेत्र में ‘स्टील मेल्टिंग शॉप-3’ को तथा ‘गैर संकार्य’ क्षेत्र में ‘वित्त एवं लेखा विभाग’ को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ हिंदी समन्वय अधिकारी का सम्मान महाप्रबंधक (विद्युत, स्टील मेल्टिंग शॉप-2) श्री सौरभ जैन को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि श्री चित्त रंजन महापात्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव अग्रणी रहा है। आज एक बार फिर से ये संकल्प दोहराने का समय है कि हम अपना कार्यालयीन कामकाज तथा विशेषकर पत्राचार हिंदी में ही करें। भारत सरकार, सतत रूप से हिंदी के राष्ट्रव्यापी प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयासरत है। हमारा भिलाई इस्पात संयंत्र निष्पादन के प्रत्येक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। गुणवता, लाभार्जन, लागत नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में हमने सदैव ही सराहनीय प्रदर्शन किया है। राजभाषा नीतियों के कार्यान्वयन एवं अनुपालन की दिशा में भी हमें अग्रणी रहना है।
कार्यक्रम के आरम्भ में विभाग प्रमुख महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने पुस्तक भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत किया। महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन, जनसंपर्क एवं प्रभारी राजभाषा) श्री राजीव कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न भाषा-भाषी कार्मिक कार्यरत हैं, किंतु सभी कार्मिकों के मध्य संवाद की भाषा हिंदी है। भिलाई इस्पात संयंत्र वर्ष 1991 से हिंदी में कार्यालयीन कार्य संपन्न करने के लिए अधिसूचित संस्थान है, यहाँ अधिकतर कार्य राजभाषा हिंदी में ही किए जाते हैं। उन्होंने समस्त अतिथिगण का स्वागत करते हुए हिंदी में शत-प्रतिशत कार्यालयीन कार्य करने पर जोर दिया।

समापन समारोह में राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित ऑनलाइन क्विज़, तात्कालिक निबंध लेखन, तात्कालिक काव्य लेखन, तात्कालिक चित्र देखें–कहानी लिखें तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक (विद्युत) श्री सौरभ जैन ने किया।

•••
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने सितम्बर-2025 में रचा उत्पादन और प्रेषण का नया कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने सितम्बर-2025 में विभिन्न उत्पादन एवं प्रेषण मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह प्रदर्शन भिलाई इस्पात संयंत्र की परिचालन दक्षता, संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग तथा टीम भावना का परिचायक है, जो इसे देश के अग्रणी इस्पात उत्पादक के रूप में स्थापित करता है और भारत के अवसंरचनात्मक विकास में इसके महत्त्वपूर्ण योगदान को सशक्त करता है।
इस्पात गलनशाला-3 (एसएम्एस-3) में संयंत्र ने 1,16,493 टन ब्लूम उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया, जो सितम्बर 2024 में प्राप्त 1,14,404 टन के पिछले सर्वोत्तम प्रदर्शन से अधिक है। वहीं रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में भी संयंत्र ने उत्कृष्ट उपलब्धियाँ दर्ज कीं। इस इकाई में कुल फिनिश्ड रेल्स उत्पादन 1,33,366 टन तथा प्राइम रेल्स उत्पादन 1,22,081 टन रहा, जो क्रमशः सितम्बर 2020 में दर्ज 1,23,309 टन और 1,09,717 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार करता है। लॉन्ग रेल कॉम्प्लेक्स ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 98,238 टन का कुल लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज किया, जो सितम्बर 2023 में प्राप्त 84,322 टन के पूर्ववर्ती सर्वोत्तम आंकड़े से अधिक है।
प्रेषण के क्षेत्र में भी बीएसपी ने अपनी प्रगति को और सुदृढ़ किया। यूआरएम में लॉन्ग रेल्स लोडिंग 81,719 टन तक पहुंची, जबकि कुल लॉन्ग रेल लोडिंग 96,744 टन रही, जो सितम्बर 2023 में प्राप्त 74,198 टन और 86,406 टन के पूर्व सर्वोत्तम प्रदर्शन से अधिक है। प्राइम रेल्स का कुल लोडिंग आंकड़ा 1,18,428 टन तक पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इसी प्रकार, सेलेबल स्टील की लोडिंग 4,72,628 टन तक पहुंची, जो सितम्बर 2023 में प्राप्त 4,30,344 टन के रिकॉर्ड से अधिक है। यह उपलब्धि संयंत्र के लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग विभागों के समन्वय और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

तकनीकी मापदंडों में भी संयंत्र ने दक्षता वृद्धि की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। ब्लास्ट फर्नेस-6 में सीडीआई दर 118 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल रही, जो सितम्बर 2022 के 114 के पिछले सर्वोत्तम प्रदर्शन से अधिक है। ब्लास्ट फर्नेस उत्पादकता (1–8) 1.91 टन प्रति घन मीटर प्रति दिवस तक पहुंची, जो संयंत्र की अब तक की सर्वश्रेष्ठ उत्पादकता के निकट है। वहीं श्रम उत्पादकता 729 टन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष रही, जो सितम्बर 2023 में दर्ज 625 टन के रिकॉर्ड को पार करती है, यह संयंत्र की कार्यकुशलता और परिचालन समन्वय में सतत सुधार का प्रमाण है।
इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए संयंत्र प्रबंधन ने समर्पित कार्यबल और विभिन्न परिचालन, अनुरक्षण एवं सेवा विभागों के उत्कृष्ट समन्वित प्रयासों की सराहना की, एवं इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन भिलाई के गुणवत्ता, उत्पादकता और सतत सुधार के प्रति समर्पण को पुनः प्रमाणित करता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी टीम भावना, निष्ठा और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने संयुक्त प्रयासों से इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को संभव बनाया।

•••
▪️
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मर्चेंट एंड वॉयर रॉड मिल में स्वच्छता अभियान : पखवाड़े का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक [मर्चेंट एंड वॉयर रॉड मिल] के एमके गोयल ने किया

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल में 03 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल) श्री एम के गोयल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कार्यस्थल पर भी इसका समान महत्व है। उन्होंने पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का प्रतीकात्मक आयोजन न होकर एक निरंतर चलने वाला प्रयास होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित ठेका श्रमिकों, कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ भी दिलाई।
अभियान के दौरान वर्क्स बिल्डिंग-12 और मिल क्षेत्र के बीच सफाई अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्रों से खरपतवार हटाकर स्वच्छता का सन्देश दिया गया। अभियान में विभाग के अनुभाग प्रमुख व महाप्रबंधक (प्रचालन, एमडब्ल्यूआरएम) श्री एस.के. हरिरमानी, महाप्रबंधक (विद्युत, एमडब्ल्यूआरएम) श्रीमती अनुपमा कुमारी, महाप्रबंधक (यांत्रिकी, एमडब्ल्यूआरएम) श्री पी.एस. कोरेटी सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यस्थल और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रबंधक (एच.आर., मिल्स ज़ोन-1) श्रीमती समायला अंसारी, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री सी.आर. साहू और श्री जितेन्द्र कुमार सोनी का विशेष सहयोग रहा।
भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियाँ, जनजागरूकता कार्यक्रम और सफाई अभियान चलाए जाते हैं। स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं बल्कि हर नागरिक और प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इस भावना को रेखांकित किया जाता है।

•••
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘सेल दर्पण कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ : कार्यशाला का उद्घाटन भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने किया

मानव संसाधन विभाग द्वारा संगठनात्मक उत्कृष्टता के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के सेल की विभिन्न इकाईयों के सभी मुख्य महाप्रबंधकों के लिए “सेल दर्पण कॉन्क्लेव” नामक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस पंच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 06 अक्टूबर 2025 को बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने भिलाई निवास में किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री विपिन गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (खदान–रावघाट) श्री अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) एवं प्रमुख (चिकित्सा विभाग) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री चित्त रंजन महापात्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के (एम.डी एवं पार्टनर) श्री वरुण केजरीवाल द्वारा “सेल दर्पण” कार्यशाला से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में “सेल दर्पण” पहल के पांच प्रमुख रणनीतिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें कार्यबल उत्पादकता में वृद्धि, सतत संगठनात्मक संरचना सुनिश्चित करना, कर्मचारी मनोबल एवं सहभागिता को सुदृढ़ करना, प्रदर्शन आधारित सहयोगी संस्कृति को स्थापित करना तथा सतत सुधार व्यवस्था का निर्माण शामिल हैं। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के लिए संरचित सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 5 दिनों में सेल की विभिन्न इकाईयों से आये सभी विभागों के मुख्य महाप्रबन्धक मिलकर चर्चा करेंगे व फीडबैक देंगे।

मुख्य अतिथि श्री चित्त रंजन महापात्र ने अपने संबोधन में कहा कि “भिलाई इस्पात संयंत्र सदैव परिवर्तन और नवाचार के मार्ग पर अग्रसर रहा है। सेल दर्पण पहल संगठन को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और टीम भावना को और मजबूत करने तथा कार्य कुशलता वृद्धि का एक सशक्त माध्यम बनेगा। हमें इस दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना होगा ताकि प्रत्येक कर्मचारी संगठन की प्रगति में सक्रिय भागीदार बने।”
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेल दर्पण न केवल संगठनात्मक प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह कर्मचारियों में बेहतर प्रदर्शन और सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। इस पहल से मानव संसाधन प्रबंधन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार होगा।”
उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री अवंती वुचुला द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर ने किया।
उल्लेखनीय है कि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) विश्व की एक अग्रणी वैश्विक प्रबंधन कंसल्टिंग फर्मों में से एक है, जो प्रमुख निगमों, सरकारों और गैर-लाभकारी संगठनों को तेज़ी से बदलती दुनिया में प्रदर्शन में सुधार, नवाचार और प्रतिस्पर्धी बने रहने के तरीके पर सलाह देता है।

•••
▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के यांत्रिकी अंचल द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत : इस अभियान का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक [यांत्रिकी] प्रमोद कुमार ने किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यांत्रिकी अंचल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान केंद्रीय यांत्रिक संगठन के नेतृत्व में 02 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किया गया।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार ने केंद्रीय यांत्रिक संगठन की टीम के साथ वर्क्स बिल्डिंग परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। प्रत्येक विभाग प्रमुख को चाहिए कि वे अपने-अपने विभागों में नियमित रूप से सफाई के कार्यों को सुनिश्चित करें। उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता की यह प्रक्रिया सतत जारी रहनी चाहिए, यह केवल पखवाड़े या अभियान तक सीमित न रहे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से अक्टूबर माह में सभी यांत्रिकी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफाई करेंगे तथा सफाई से पूर्व एवं बाद की तस्वीरें साझा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक (सीईडी) श्री राकेश पांडे, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री सुनील कुमार, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री पी. जॉन वर्गीस, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री जी. श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री प्रदीप्ता भौमिक, तथा महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) श्री मंदीप सिंह भोगल सहित अनेक कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक अधिकारी उपस्थित थे।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन