- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन ‘पांव शिखर तक’ कृतिकार- हेमंत मढ़रिया : ‘पांव शिखर तक’ का विमोचन डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. परदेशीराम वर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. अश्वनी महाजन और डॉ.जीएस चंद्राकर के करकमलों से किया गया. अतिथियों ने कहा कि “छोटी-छोटी कविताएं गहरा भावबोध लिए हुए होती है, कविताएँ सहज व सरल है”
विमोचन ‘पांव शिखर तक’ कृतिकार- हेमंत मढ़रिया : ‘पांव शिखर तक’ का विमोचन डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. परदेशीराम वर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. अश्वनी महाजन और डॉ.जीएस चंद्राकर के करकमलों से किया गया. अतिथियों ने कहा कि “छोटी-छोटी कविताएं गहरा भावबोध लिए हुए होती है, कविताएँ सहज व सरल है”

👉 • युवा कवि हेमंत मढ़रिया की काव्य संग्रह ‘पांव शिखर तक’ का विमोचन करते हुए अतिथि
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए रपट डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’]
विगत दिनों भिलाई-3 के डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय सभागार में युवा कवि हेमंत मढ़रिया का काव्य संग्रह ‘पांव शिखर तक’ का विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ.
विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेशचंद्र शर्मा और अध्यक्षता डॉ. परदेशीराम वर्मा ने की. विशिष्ट अतिथि रहे- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी महाजन, डॉ. सुधीर शर्मा और डॉ. जीएस चंद्राकर.




प्रारंभ में माँ सरस्वती पूजन के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया. प्रारंभिक उद्बोधन गजानंद शर्मा एवं ललित बिजौरा ने देते हुए बोले कि हेमंत मढ़रिया ने यह काव्य संग्रह दो वर्ष पूर्व में हुई उनकी दुर्घटना के बाद लिखी गई कविताएं हैं. मंचासीन अतिथियों ने ‘पांव शिखर तक’ कृति पर अपने उद्बोधन में बोले कि “हेमंत मढ़रिया संभावनाशील कवि हैं, जिनमें संघर्षों से लड़ने का साहस है. उनकी सभी कविताएं गहरा भावबोध लिए होता है. हेमंत मढ़रिया की कविताएं सहज व सरल होती है. इनकी कविताओं में प्रगतिवादी एवं जनभावनाओं से सरोकार होता है”. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी महाजन ने कहा कि- “हेमंत मढ़रिया इसी कॉलेज के छात्र रहे और इसी कॉलेज में उनकी कृति का विमोचन होना गौरव की बात है, मैं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ”


इस अवसर पर साहित्यकार, पत्रकार एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
आभार व्यक्त आंचल मढ़रिया ने दिया.
•••
[ • रिपोर्ट : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)